अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में खरगे की जगह सलमान खुर्शीद जाएंगे ईरान, कांग्रेस की तरफ से देंग

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में खरगे की जगह सलमान खुर्शीद जाएंगे ईरान, कांग्रेस की तरफ से देंग


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अंतिम संस्कार 3 से 9 जुलाई तक तेहरान, मशहद में होगा।

अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी, 2026 को किए गए संयुक्त हमले में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार समारोह शुक्रवार (3 जुलाई, 2026) से लेकर अगले हफ्ते गुरुवार (9 जुलाई, 2026) तक आयोजित है, जिसमें शामिल होने के लिए ईरान ने भारत की दोनों मुख्य पार्टियों- भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस- के राष्ट्रीय अध्यक्षों को निमंत्रण दिया है.

मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से सलमान खुर्शीद जाएंगे ईरान

सूत्रों के हवाले से खबर है कि ईरान के न्योते पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से पार्टी के विदेश विभाग के प्रमुख सलमान खुर्शीद शुक्रवार (3 जुलाई, 2026) के कार्यक्रम में शामिल होंगे. चूंकि, 3 जुलाई को कार्यक्रम है, ऐसे में इतने शॉर्ट नोटिस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जाने में असमर्थ हैं.

ईरान में कांग्रेस का संदेश देंगे खुर्शीद

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के विदेश विभाग के प्रमुख सलमान खुर्शीद ईरान में अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए आधिकारिक संदेश देंगे. हालांकि, अभी तक सलमान खुर्शीद के जाने को लेकर फ्लाइट बुक नहीं हो पाई है. ऐसे में उनकी यात्रा के लिए चार्टर्ड विमान से भी संभावना तलाशी जा रही है. 

ईरानी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को भी दिया निमंत्रण

वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया था. ऐसे में भारतीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन अगले हफ्ते ईरान में भारत की ओर से शामिल हो सकते हैं.

ईरान में कब से कब तक होंगे कार्यक्रम?

दिवंगत ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 3 जुलाई से लेकर 9 जुलाई, 2026 तक आयोजित है. इसमें 4 और 5 जुलाई को राजधानी तेहरान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद 6 और 7 जुलाई को तेहरान के साथ-साथ मध्य ईरानी शहर कोम में खामेनेई की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और आखिरी दिन यानी 9 जुलाई, 2026 को देश के उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में स्थित इमाम रजा दरगाह में अली खामेनेई को दफनाया जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कई IPS अधिकारियों को केंद्र में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी



Source link