- विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दामों की पूरी लिस्ट दी गई।
LPG Price Today, 19 May 2026: देशभर में रोजाना सोना- चांदी, दूध और तेल की दाम बढ़ ही रहे हैं. लेकिन आज 19 मई 2026, दिन मंगलवार को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कोई हलचल देखने को नहीं मिली. राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 913 रुपये का मिल रहा है तो वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये है. यहां से आप जान सकते हैं कि आपके शहर में गैस सिलेंडर कितने रुपये में आज मिलने वाला है. यहां LPG के घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की पूरी रेट लिस्ट मौजूद है.
शहर अनुसार एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम-
| शहर का नाम | घरेलू सिलेंडर का दाम | कमर्शियल सिलेंडर का दाम |
| नई दिल्ली | 913.00 रुपये | 3,071.50 रुपये |
| कोलकाता | 939.00 रुपये | 3,202.00 रुपये |
| मुंबई | 912.50 रुपये | 3,024.00 रुपये |
| चेन्नई | 928.50 रुपये | 3,237.00 रुपये |
| गुरुग्राम | 921.50 रुपये | 3,088.00 रुपये |
| नोएडा | 910.50 रुपये | 3,071.50 रुपये |
| बेंगलुरु | 915.50 रुपये | 3,152.00 रुपये |
| भुवनेश्वर | 939.00 रुपये | 3,238.00 रुपये |
| हैदराबाद | 965.00 रुपये | 3,315.00 रुपये |
| जयपुर | 916.50 रुपये | 3,099.00 रुपये |
| पटना | 1,002.50 रुपये | 3,346.50 रुपये |
| लखनऊ | 950.50 रुपये | 3,225.50 रुपये |
क्या गैस सिलेंडर की बढ़ेंगी कीमतें?
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव पश्चिम एशिया संकट के कारण सरकारी तेल विपणन कंपनियां जैसे IOCL, BPCL, HPCL हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं या आपूर्ति बाधित हुई तो तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा, जिससे आने वाले महीनों जैसे जून 2026 में घरेलू सिलेंडर के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं.
आज फिर बढ़ाई गई पेट्रोल-डीजल की कीमत
मंगलवार (19 मई) को पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर से बढ़ा दी गईं. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई में रुकावटों के बीच महज पांच दिनों में यह दूसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीजल की कीमतें 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गईं.
कीमतों में यह ताजा बदलाव 15 मई (शुक्रवार) को घोषित 3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी के बाद हुआ है. इससे उन ग्राहकों पर दबाव और बढ़ गया है, जो पहले से ही महंगाई और ट्रांसपोर्टेशन की बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं. मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीजल की कीमतें 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गईं.
ये भी पढ़ें:
पेट्रोल-डीजल की फिर बढ़ी कीमत, जानें अब प्रति लीटर रेट में कितना हुआ इजाफा?






