Middle East Conflict, Question on Pakistan Role: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध के बीच पाकिस्तान क्या डबल गेम खेल रहा है? ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान ने हाल ही में आपसी रक्षा समझौते के तहत अमेरिका के एक अहम सहयोगी देश सऊदी अरब में लगभग 8 हजार सैनिक, फाइटर जेट का बेड़ा और एक चीन से आयात एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया है. ऐसे में युद्ध अपने 12वें हफ्ते यानी तीन महीने पूरे करने की कगार पर खड़ा है. यह सब पड़ोसी पाकिस्तान ने तब बढ़ाया है, जब वह इस युद्ध में अहम रूप से मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है.
सऊदी में तैनात जखीरों में चीन के फाइटर जेट भी तैनात
इन रक्षा स्तरीय तैनाती की पुष्टी तीन पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों और दो सरकारी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को दी है. इन जखीरों में चीन के बनाए लगभग 16 JF-17 लड़ाकू विमान शामिल हैं. यह अप्रैल महीने की शुरुआत में सऊदी अरब पहुंचे थे. साथ ही ड्रोन के दो स्क्वाड्रन और एक HQ-9 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली भी इसमें शामिल है. इनकी देखरेख पाकिस्तान करता है. वहीं पूरा खर्च सऊदी अरब उठाता है. रॉयटर्स के मुताबिक इस तैनाती में पाकिस्तान वॉरशिप को भेजने की संभावना शामिल है.
अब ऐसे में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका के बीच विरोधाभास नजर आ रहा है. मार्च से पाकिस्तान दोनों देशों के युद्ध समाप्ति को लेकर मान मनोव्वल में लगा है. उसने सीधे तौर पर दोनों देशों की मेजबानी भी की है. हालांकि पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही थी.
सऊदी से हुए समझौते में क्या है प्रावधान, जिसके लिए बाध्य पाकिस्तान
इस दौरान पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने पूरे संघर्ष के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कई बार बात की है. खुद ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि पाकिस्तान के पीएम की गुजारिश के बाद कई बार हमला करने से खुद को रोका था. लेकिन सवाल है कि पाकिस्तान इसके बावजूद भी सऊदी अरब में युद्ध के लिए सैनिकों की तैनाती कर रहा है.
सऊदी अरब से हुई डील के तहत पाकिस्तान करीबन 80 हजार सैनिकों की तैनाती सऊदी अरब में कर सकता है. यह दोनों देशों के बीच हुए समझौते में प्रावधान है. रॉयटर्स ने जानकारी दी थी कि पाकिस्तान ने सैनिकों की तैनाती तब शुरू की, जब ईरान ने सऊदी के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर हमला किया था. इसमें एक सऊदी नागरिक की मौत हो गई थी. हालांकि, पाकिस्तानकी तरफ से सऊदी में हुई इस तैनाती को लेकर वहां के अधिकारियों की तरफ से किसी तरह का जवाब नहीं दिया है.
ये भी पढ़ें- अमेरिका में एयर शो के दौरान बीच आसमान में टकराए दो फाइटर जेट, धू-धू कर जले, रोंगटे खड़े कर देगा Video





