आज इन शेयरों पर रखें, दिख सकती है बड़ी हलचल; फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

आज इन शेयरों पर रखें, दिख सकती है बड़ी हलचल; फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • HDFC बैंक ने नए निदेशक, CFO की नियुक्ति को मंजूरी दी.
  • एक्सिस, बंधन, जुनिपर होटल के CFO ने इस्तीफा दिया.
  • यस बैंक ₹16,000 करोड़ का फंड जुटाएगा.
  • RITES-CONCOR समझौता, Sterling Wilson को विदेश से ऑर्डर.

Stocks to focus Today on June 30: आज मंगलवार, 30 जून को शेयर बाजार कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखे जाने की उम्मीद है. कॉर्पोरेट घोषणाओं, मैनेजमेंट में बदलाव और बड़े ऑडर्स के चलते कई शेयर फोकस में रहेंगे. आइए बाजार खुलने से पहले इन पर एक नजर डालते हैं:-

HDFC Bank- बैंक के बोर्ड ने 30 जून से चार साल के लिए HDFC बैंक के एडिशनल डायरेक्टर (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) के तौर पर राजीव कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उन्हें RBI की मंजूरी मिलने पर बैंक का पार्ट-टाइम चेयरमैन भी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा, बोर्ड ने पुनीत शर्मा (एक्सिस बैंक के पूर्व CFO) को 1 सितंबर, 2026 से HDFC बैंक का चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर-डेजिग्नेट और 1 दिसंबर से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त करने को भी मंजूरी दी है. बैंक द्वारा मैनेजमेंट स्तर पर बदलाव का असर आज शेयरों पर दिख सकता है.

Axis Bank- एक्सिस बैंक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) पुनीत शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 30 अगस्त से लागू माना जाएगा. अब वह HDFC बैंक में 1 सितंबर, 2026 से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर-डेजिग्नेट और 1 दिसंबर से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे. 

Bandhan Bank- प्राइवेट सेक्टर के बैंक Bandhan Bank के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) राजीव मंत्री ने अपने करियर के अगले पड़ाव में जाने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है,  जो 25 सितंबर से लागू होगा. बैंक को उनका इस्तीफा 29 जून 2026 को मिला.इस बिजनेस अपडेट के चलते बंधन बैंक के शेयर आज फोकस में रहने वाले हैं.

Yes Bank– प्राइवेट सेक्टर के ही बैंक Yes Bank के बोर्ड ने इक्विटी सिक्योरिटीज जारी करके 7,500 करोड़ रुपये तक और डेट सिक्योरिटीज जारी करके 8,500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है. हालांकि, यह फैसला अब भी शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी के अधीन है.

RITES- रेलवे सेक्टर की इस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने Container Corporation of India (CONCOR) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत दोनों कंपनियां CONCOR के टर्मिनल और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं के विकास और सुधार के लिए (कॉन्सेप्ट से लेकर कमीशनिंग तक) प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) सेवाओं पर साथ में सहयोग करेंगी. 

Juniper Hotels- तरुण जेटली ने इसके चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा 15 जुलाई से लागू माना जाएगा. 

Sterling and Wilson Renewable Energy- रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की इस कंपनी को विदेशों से बड़ा ऑर्डर मिला है. इनमें मिस्र के मिन्या गवर्नरेट में वेस्ट मिन्या सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए लगभग 560 मिलियन डॉलर का ऑर्डर भी शामिल है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Investment Tips: घर खरीदें या SIP करें? करोड़पति बनने का सबसे सुरक्षित रास्ता कौन सा है, कहां तेजी से बढ़ेगा आपका पैसा?



Source link