आज भाई दूज पर सोना महंगा हुआ या सस्ता? चेक करें 24 से 18 कैरेट का लेटेस्ट रेट

आज भाई दूज पर सोना महंगा हुआ या सस्ता? चेक करें 24 से 18 कैरेट का लेटेस्ट रेट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज भाई दूज पर सोने की कीमतों में मिला-जुला रुख.
  • घरेलू सर्राफा में सोना बढ़ा, खुदरा बाजार में मामूली गिरावट.
  • चांदी ₹3,570 प्रति किलो बढ़ी, कीमतें ऊपर पहुंचीं.

आज बुधवार, 11 नवंबर को भाई दूज के मौके पर देश के सर्राफा और वायदा बाजार में सोने की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां घरेलू बुलियन और वायदा बाजार में सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर खुदरा बाजार की सुबह की दरों में कल के मुकाबले मामूली गिरावट आई है.

घरेलू बुलियन बाजार में आज सोने की कीमत 820 रुपये (0.58%) बढ़कर 1,42,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. इससे पहले कल यानी मंगलवार, 10 नवंबर को सोने का भाव 1,41,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

खुदरा बाजार में कैरेट के हिसाब से आज के ताजा भाव

खुदरा बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज विभिन्न कैरेट के सोने की कीमतों में कल के मुकाबले हल्की नरमी देखी जा रही है:-

आज देश में 24-कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 14,198 रुपये प्रति ग्राम और 1,13,584 रुपये प्रति 8 ग्राम है. कल के मुकाबले इसकी कीमत में क्रमशः 71 रुपये और 568 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.

आभूषण बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22-कैरेट सोने का भाव आज 13,015 रुपये प्रति 1 ग्राम और 1,04,120 रुपये प्रति 8 ग्राम है. यह कल के मुकाबले क्रमशः 65 रुपये और 520 रुपये सस्ता हुआ है. 18-कैरेट सोने की कीमत आज 10,649 रुपये प्रति 1 ग्राम और 85,192 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गई है. इसमें कल के मुकाबले क्रमशः 53 रुपये और 424 रुपये की कमी देखी गई है.

बता दें कि इन कीमतों में जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं. स्थानीय टैक्स और ज्वैलर्स के आधार पर अंतिम कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है.

आज चांदी की कीमत

आज चांदी की कीमत 3,570 रुपये बढ़कर 1,86,660 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. जबकि कल इसकी क्लोजिंग 1,83,090 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास हुई थी. आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी 3,317 रुपये की बढ़त के साथ 1,85,893 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है.खुदरा बाजार में आज चांदी की कीमत आज लगभग 2,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई हैं. 

ये भी पढ़ें:

मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, जानें 12 नवंबर से प्रति लीटर अब कितना महंगा मिलेगा? 



Source link