‘आप 140 करोड़…’, भारतीय मेंस टीम ने भेजी महिला टीम को शुभकामनाएं, जानें क्या बोले रोहित-गंभीर

‘आप 140 करोड़…’, भारतीय मेंस टीम ने भेजी महिला टीम को शुभकामनाएं, जानें क्या बोले रोहित-गंभीर


आईसीसी महिला विश्व कप 2026 का आगाज हो गया है. आज टूर्नामेंट का छठा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच है, जो हरमनप्रीत कौर एंड टीम का पहला मुकाबला है. बड़े और दबाव वाले मुकाबले के साथ टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत कर रही है. इससे पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और हेड कोच गौतम गंभीर ने महिला टीम को शुभकामनाएं भेजी. रोहित शर्मा ने कहा, “महिला टीम पिछले कई सालों से बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है, टी20 में वह कई बार खिताब के करीब आईं लेकिन उम्मीद है इस बार खिताब अपने नाम करेंगी.” शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर आदि खिलाड़ियों ने भी शुभकामनाएं दी.

रोहित शर्मा ने आगे कहा, “सभी लोग आपको चीयर कर रहे हैं. आपकी टीम बहुत सॉलिड है और बैलेंस टीम है. और आप इंग्लैंड में खेल को एन्जॉय करो. यहां भारतीय पुरुष टीम में मौजूद सभी की तरफ से आपको बहुत शुभकामनाएं”

गलती करने से मत डरना- गौतम गंभीर

भारतीय मेंस नेशनल क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “मुझे भरोसा है कि आप 140 करोड़ भारतीय लोगों को गौरवान्वित करने जा रही हैं. अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका बहुत लोगों को नहीं मिलता है.”

गंभीर ने आगे कहा, “गलती करने से मत डरना. जब कभी भी आपको डाउट लगे, हमेशा सकारात्मक सोचना. गुड लक, इस कप को घर लाओ.”

यह भी पढ़ें- महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 7 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

शुभमन गिल ने कहा, “आप लोगों ने पहले जीत रखा है और आप एक बार फिर जीतने जा रही हैं. हम सभी की शुभकामनाएं आपके साथ है और बेस्ट ऑफ लक.”

भारतीय मेंस टीम के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “भारतीय महिला टीम को बहुत शुभकामनाएं. निडर रहो और जीतने के लिए खेलो.”

यह भी पढ़ें- मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देखें भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच? कब और कहां देखें; जानें सारी डिटेल्स

ईशान किशन ने कहा, “मुझे लगता है कि आपको इसे सिर्फ एक अगले मैच की तरह देखना चाहिए. आप सब बहुत अच्छा कर रहे हो. मुझे लगता है कि आप बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हो, तो इसे बहुत सिंपल रखना.  उस पर भरोसा रखो जो कुछ आप लोगों ने पूरे साल किया है. हम सभी को आप पर बहुत गर्व है. उम्मीद करते हैं कि आप ही इस ट्रॉफी को जीतेंगी.”





Source link