बॉलीवुड एक्टर आमिर खान नए जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं. वो कल यानी 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी रचाने वाले हैं. आमिर खान की तीसरी शादी की तैयारियां अब जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. उनके मुंबई स्थित घर की सजावट की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जो अब तेजी से वायरल हो रही है.
शादी से पहले सजा आमिर खान का घर
आमिर खान के घर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में एक्टर के घर की बालकनी रंग-बिरंगी लाइटों से सजी हुई नजर आ रही है. पूरा घर शादी के जश्न के लिए तैयार दिख रहा है और अब फैंस को इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार है.
ये भी पढ़ेंः रीना दत्ता को देखते ही दिल हार बैठे थे आमिर खान, प्रपोज किया तो मिला रिजेक्शन, फिर ऐसे बनी थी बात
हाल ही में एक इवेंट के दौरान आमिर खान ने बताया था कि उनकी शादी बेहद सादगी से घर पर हीहोगी. इस खास मौके पर सिर्फ परिवार के करीबी लोग और कुछ दोस्त ही शामिल होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी स्प्रैट की शादी में करीब 100 से 150 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अपनी इस निजी शादी के लिए मेहमानों की लिस्ट से लेकर मेन्यू तक खुद फाइनल किया है. सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने शादी के मेन्यू में अपनी पसंदीदा डिशेज शामिल की हैं और उनकी तैयारियों पर भी खुद नजर रख रहे हैं. शादी में दोनों के परिवार, उनके बच्चे और करीबी दोस्त शामिल होंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर के पुराने दोस्त और फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर तथा निर्देशक राजकुमार संतोषी भी इस खास दिन का हिस्सा बन सकते हैं.
ये भी पढ़ेंः रीना दत्ता को देखते ही दिल हार बैठे थे आमिर खान, प्रपोज किया तो मिला रिजेक्शन, फिर ऐसे बनी थी बात
बता दें, गौरी स्प्रैट से पहले आमिर खान की दो शादियां हो चुकी हैं. उन्होंने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान हैं. साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया.
इसके बाद 2005 में आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की. हालांकि, 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया. दोनों आज भी अपने बेटे आजाद की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं.






