‘ईठा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा, बोलते हुए छलके आंसू

‘ईठा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा, बोलते हुए छलके आंसू


बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं. फिल्म की पहली झलक आने के बाद से ही उनके फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं. अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है. इस मौके पर श्रद्धा कपूर भावुक हो गईं और फूट-फूट कर रोने लगीं.

‘ईठा’ ट्रेलर लॉन्च के दौरान रोने लगीं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का ट्रेलर शुक्रवार, 30 अक्टूर को लॉन्च किया गया. इस मौके पर श्रद्धा सज-धजकर पहुंची थीं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक्ट्रेस बेहद भावुक नजर आ रही हैं. इवेंट में एक मौके पर उनकी आंखों में आंसू देखे गए. कुछ बोलते-बोलते अचानक से उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

श्रद्धा बोलीं- नानी को मुझ पर गर्व होगा

ईठा में अपने किरदार को लेकर बात करते हुए श्रद्धा ने अपनी नानी का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘मेरे दिमाग और दिल में जो में पहला खयाल आया वो ये था कि मेरी नानी को बहुत गर्व होगा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं. जिस तरह की वो स्त्री थी, उन्होंने भी अपनी लाइफ में बहुत संघर्ष देखा है. मुझे पता है कि वो इस वक्त काफी गर्व कर रही होगी.’

नौवारी साड़ी, हाथों में घुंघरू, नाक में नथ

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा कपूर नौवारी साड़ी पहनकर शामिल हुईं. उन्होंने इवेंट में दमदार एंट्री ली. ट्रेलर लॉन्च इवेंट से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने नाक में नथ पहन रखी थी और हाथों में घुंघरू ले रखे थे. तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘आज ट्रेलर नहीं आ रहा है, ईठा आ रही है ईठा.’ 

ईठा में इस दमदार किरदार में हैं श्रद्धा कपूर

ईठा में श्रद्धा कपूर ने महाराष्ट्र की पॉपुलर लावणी और तमाशा लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाया है. ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इसे फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ईठा में नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा, सिद्धार्थ जाधव, उल्का गुप्ता, अनंत जोशी और मुहम्मद जीशान अयूब जैसे कलाकार भी हैं. ये फिल्म थिएटर्स में 4 दिसंबर को रिलीज होगी.





Source link