बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां

बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां


अपकमिंग फीमेल लीड फिल्मों में रश्मिका मंदाना और नयनतारा से श्रद्धा कपूर, तृप्ति डिमरी और अनीत पड्डा तक की फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में आपको भरपूर एंटरटेनमेंट मिलेगा. जॉनर की बात करें तो इसमें हॉरर-कॉमेडी भी है और बायोपिक्स भी, एक्शन फिल्में भी हैं और फैंटेसी पर बेस्ड फिल्में भी. इन फिल्मों में आपको सभी एक्ट्रेसेस का नया अवतार देखने को मिलेगा. जानिए, कौन-सी फिल्म कब दस्तक देने वाली है.

मायसा 

रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म में उनका अलग ही अवतार देखने को मिलेगा. इस फिल्म में वो एक्शन मोड़ में बिलकुल सीरियस दिखाई देंगी. ये फिल्म गोंड जनजाति के अस्तित्व की लडाई से जुड़ी है. कहानी में दिखाया गया है कैसे बाहरी ताकतें आकर गोंड जनजाति के अधिकारों को कुचलने की कोशिश करती हैं. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है. ये फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

रक्काई

रक्काई फिल्म में नयनतारा एक साहसी और निडर मां का रोल निभा रही हैं. एक खूंखार विलेन उसकी मासूस सी बेटी की जान लेने पर उतारू है, ऐसे में  वो अकेले ही उससे लड़ती है. नयनतारा के साथ इसमें ‘केजीएफ’ में एंड्रयू बनने वाले एक्टर बीएस अविनाश भी नजर आएंगे. इस फिल्म को सेंथिल नल्लासामी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी. 

बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां

ईठा

इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर की ईठा भी शामिल है. ये फिल्म महाराष्ट्र की फेमस लावणी और तमाशा कला में निपुण विठाबाई नारायणगांवकर की लाइफ पर बेस्ड है. ये फिल्म कला की ताकत और कलाकार की इच्छाशक्ति को कुशलता से दिखाती है. इस फिल्म का डायलॉग ‘नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाउंगी’ कला के लिए विठाबाई के पैशन को दिखाता है. ये फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. 

बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां

कमल और मीना

ये भी एक बायोपिक है. ये फिल्म हिंदी सिनेमा में ट्रेजड़ी क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी और कमल आरोही के साथ उनके रिश्ते पर आधारित है. इस फिल्म में मीना का रोल तृप्ति डिमरी निभा रही हैं. ये फिल्म मीना के जीवन के पर्सनल रिश्तों के साथ-साथ उनके प्रोफेशनल संघर्ष को भी दिखाती है. इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसकी स्क्रिप्ट मीना कुमारी की पर्सनल डायरी और फिल्ममेकर कमल आरोही के बीचे लिखे गए खतों के आधार पर बनाई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को भी 2026 में रिलीज किया जाएगा. 

बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां

मुकुथी अम्मान 2

नयनतारा की ये फीमेल लीड फिल्म इस लिस्ट का हिस्सा है, इसमें वो डबल रोल में नजर आएंगी. ये फैंटसी पर आधारित एक एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी. इस फिल्म की कहानी में एक रानी अपने राजकुमार को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे देती है. फिर उस बच्चे और धर्म की रक्षा के लिए देवी मुकुथी दोबारा धरती पर अवतार लेती है. ये फिल्म दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को थिएटर में आएगी.

बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां

 

शक्ति शालिनी

अनीत पड्डा की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म उनकी बाकी फिल्मों से अलग होने वाली है. बंगाली लोककथाओं से प्रेरित इस फिल्म में अनील डबल रोल में दिखेंगी. इसमें एक रोल ‘शक्ति’ नाम की एक साधारण महिला का है, वहीं दूसरा रोल एक बदला लेने के लिए भटक रही आत्मा ‘शालिनी’ का है. इस फिल्म के लिए अभी आपको इंतजार करना होगा. ये फिल्म मार्च 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां



Source link