Jobs News: अगर आप भी 10वीं पास है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल सिविल कोर्ट गुमला ने चपरासी के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. गुमला के सिविल कोर्ट में चपरासी के 17 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है. ऐसे कैंडिडेट जिन्होंने 10वीं या इसके बराबर की परीक्षा पास की है, वह इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं चुने गए कैंडिडेट को पे लेवल 1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ निर्धारित एड्रेस पर भेजना होगा. नोटिस के अनुसार 20 नवंबर 2026 तक आवेदन उम्मीदवारों को निर्धारित एड्रेस पर भेजना होगा.
वैकेंसी की कैटेगरी वाइज डिटेल
गुमला सिविल कोर्ट रिक्रूटमेंट 2026 के तहत चपरासी-ऑर्डरली की कुल 17 वैकेंसी घोषित की गई है. इसमें सबसे ज्यादा वैकेंसी अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में जनरल कैटेगरी के लिए 7 वैकेंसी है. वहीं अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 7 और आर्थिक रूप से कमजोर ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कुल 2 वैकेंसी आरक्षित है. इस तरह कुल 17 पदों को भर जाना है. वहीं रिक्रूटिंग अथॉरिटी वैकेंसी की संख्या बढ़ा या घटा सकती है.
भर्ती के लिए क्या है एलिजिबिलिटी?
गुमला सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेशन में बताई गई नेशनलिटी, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, उम्र और दूसरी एलिजिबिलिटी की शर्तों को पूरा करना होगा. आवेदक का भारतीय नागरिक होना चाहिए और मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए. वहीं उम्मीदवारों को सिविल कोर्ट के नियमों के तहत लागू दूसरी शर्तों को भी पूरा करना होगा. जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले हैं उनका कक्षा 10 या इसके बराबर की परीक्षा पास होनी चाहिए.
भर्ती के लिए आयु सीमा
गुमला सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए. वहीं जनरल कैटेगरी के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष, महिला उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष और एससी-एसटी पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तय की गई है. इसके अलावा कम से कम उम्र 15 अक्टूबर 2026 को 18 साल होनी चाहिए. नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है की उम्र और रिजर्वेशन के फायदे झारखंड सरकार के नए नियमों के हिसाब से होंगे.
कितनी लगेगी आवेदन की फीस?
ऑफिशियल नोटिफिकेशन में अलग से एप्लीकेशन फीस का जिक्र नहीं किया गया है. हालांकि एप्लीकेशन फॉर्म भेजने के लिए कैंडिडेट्स को लगभग 25 सेंटीमीटर *11 सेंटीमीटर का सेल्फ एड्रेस्ड लिफाफा अटैच करना होगा, जिस पर 56 रुपये का पोस्टेज स्टैम्प लगा हो.
इस भर्ती के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- हैंड रिटन आवेदन पत्र
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- जन्म तिथि या आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- रिजर्वेशन सर्टिफिकेट
- तीन पासपोर्ट साइज फोटो
- 25 सेंटीमीटर* 11 सेंटीमीटर का सेल्फ एड्रेस्ड लिफाफा
ये भी पढ़ें-JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन के लिए पहले गुमला सिविल कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद विज्ञापन संख्या 01/2026 में दिया गया आवेदन पत्र डाउनलोड करें.
- अब रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़े, इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को अपने हाथ से भरें.
- एप्लीकेशन के सभी तय फॉर्मेट स्क्रिप्ट में बताएं अनुसार सारी पर्सनल, एजुकेशनल और कैटेगरी की जानकारी भरें.
- इसके बाद उम्र और एजुकेशन सर्टिफिकेट की खुद से वेरीफाइड कॉपी अटैच करें.
- अगर रिजर्वेशन क्लेम कर रहे हैं, तो जरूरी रिजर्वेशन सर्टिफिकेट अटैच करें.
- एप्लीकेशन फॉर्म पर जहां-जहां फोटो चिपकाने हैं, वहां फोटो चिपकाएं.
- वहीं 56 रुपये के पोस्टेज स्टैम्प के साथ एक सेल्फ-एड्रेस्ड लिफाफा अटैच करें.
- अब लिफाफे के बाहर एडवर्टाइजमेंट नंबर, पोस्ट का नाम और कैटेगरी साफ-साफ लिखें.
- इसके बाद एप्लीकेशन को रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से जमा करें.
- इस फॉर्म को अब प्रभारी न्यायाधीश सिविल कोर्ट, गुमला झारखंड पिन- 835207 एड्रेस पर भेजें.
ये भी पढ़ें-Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






