Astrology Aishwarya Rai Beauty: ऐश्वर्या राय बच्चन को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है. 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी पहचान सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बनी. उनका चार्म आज भी कायम हैं. आज भी उनकी मुस्कान, चेहरे की चमक और ग्रेस लोगों को उतना ही आकर्षित करती है.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एस्ट्रोलॉजर शर्मिष्ठा ने ऐश्वर्या की सुंदरता और आकर्षण के पीछे मौजूद ग्रह-नक्षत्रों की चर्चा की है. वीडियो में एस्ट्रोलॉजर ने क्या राज बताया आइए जानते हैं.
ऐश्वर्या राय की सुंदरता का ज्योतिषीय राज
ज्योतिषीय गणना के अनुसार एस्ट्रोलॉजर शर्मिष्ठा एक इंटरव्यू में बताती हैं कि ऐश्वर्या राय की सुंदरता के पीछे चंद्रमा और शुक्र का संबंध है, साथ ही हस्त और रोहिणी नक्षत्र का मेल. शुक्र प्राकृतिक रूप से सौंदर्य, आकर्षण, कला, ग्लैमर और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है. जब शुक्र मजबूत स्थिति में होता है, तो व्यक्ति को आकर्षक व्यक्तित्व, सुंदर चेहरे की बनावट और कलात्मक प्रतिभा मिलने की संभावना बताई जाती है.
चंद्रमा और शुक्र का विशेष संबंध
वायरल वीडियो में बताया गया है कि ऐश्वर्या की कुंडली में चंद्रमा की शुभ स्थिति उनकी सुंदरता में चार चांद लगता हीै. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा चेहरे की चमक, मासूमियत और सादगी का प्रतीक माना जाता है, जबकि शुक्र सुंदरता, आकर्षण और ग्लैमर का ग्रह है. अगर कुंडली में ये दोनों ग्रह मजबूत और शुभ स्थिति में हों, तो व्यक्ति का चेहरा आकर्षक होता है, उसकी पर्सनैलिटी लोगों को आसानी से अपनी ओर खींचती है और वह लंबे समय तक अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है.
हस्त और रोहिणी नक्षत्र का भी माना जाता है प्रभाव
वीडियो में एस्ट्रोलॉजर हस्त और रोहिणी नक्षत्र का भी जिक्र करती है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार हस्त और रोहिणी नक्षत्र को सुंदरता और आकर्षक व्यक्तित्व से जोड़कर देखा जाता है. रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं, रोहिणी नक्षत्र चेहरे के नेचुरल ग्लो, चार्म, और सॉफ्ट लुक से जुड़ा माना जाता है. वहीं हस्त नक्षत्र व्यक्ति के ग्रेस और इम्प्रेसिव पर्सनैलिटी को मजबूत करने वाला माना जाता है.हस्त और रोहिणी नक्षत्र का भी माना जाता है.
FAQs
1. ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के पीछे कौन से ग्रह बताए गए हैं?
वायरल वीडियो में एस्ट्रोलॉजर शर्मिष्ठा के अनुसार, ऐश्वर्या राय की सुंदरता और आकर्षण में चंद्रमा और शुक्र की मजबूत स्थिति अहम भूमिका निभाती है. वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सौंदर्य और चंद्रमा को चेहरे की आभा का कारक माना जाता है.
2. ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुंदरता का ग्रह क्यों माना जाता है?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र सौंदर्य, आकर्षण, कला, ग्लैमर, विलासिता और रचनात्मकता का कारक ग्रह है. कुंडली में शुक्र शुभ और मजबूत हो तो व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक और प्रभावशाली माना जाता है.
3. रोहिणी और हस्त नक्षत्र का सुंदरता से क्या संबंध है?
ज्योतिष शास्त्र में रोहिणी नक्षत्र को नेचुरल ग्लो, चार्म और आकर्षक व्यक्तित्व से जोड़ा जाता है, जबकि हस्त नक्षत्र को ग्रेस, अच्छी स्माइल और प्रभावशाली पर्सनैलिटी का कारक माना जाता है.
4. क्या केवल ग्रह-नक्षत्र ही किसी व्यक्ति की खूबसूरती तय करते हैं?
नहीं. वैदिक ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों को व्यक्ति के व्यक्तित्व और आकर्षण को प्रभावित करने वाले कारकों में से एक माना गया है. हालांकि, किसी की सुंदरता और व्यक्तित्व पर जीवनशैली, स्वास्थ्य, खानपान, आत्मविश्वास और आनुवंशिक (Genetic) कारणों का भी महत्वपूर्ण प्रभाव होता है.
Sawan Somwar 2026: मनचाहा पति पाने के लिए लड़कियां सावन में करें ये 5 काम, महादेव पूरी करेंगे इच्छा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.






