ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप


Australia Scholarship: अगर आप ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं और विदेश में पढ़ाई का खर्च आपकी सबसे बड़ी चिंता है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी (Griffith University) ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए Vice Chancellor’s International Scholarship की घोषणा की है. इस स्कॉलरशिप के तहत पात्र सभी भारतीयों को अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री की पूरी अवधि के दौरान 50 प्रतिशत तक ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी. यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए उपलब्ध है, जो 2026 या 2027 में यूनिवर्सिटी में फुल टाइम पढ़ाई शुरू करेंगे और तय एलिजिबिलिटी को पूरा करेंगे. यह स्कॉलरशिप खासतौर पर मेधावी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए शुरू की गई है, ताकि स्टूडेंट्स का आर्थिक बोझ कम हो और वह ऑस्ट्रेलिया में हायर एजुकेशन हासिल कर सके.

किन छात्रों को मिलेगा लाभ?

यह स्कॉलरशिप ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी में फुल टाइम अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स वर्क में एडमिशन लेने वाले नए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए है. चयनित छात्रों को पूरी डिग्री के दौरान ट्यूशन फीस में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, लेकिन शर्त यह रहेगी कि वे स्कॉलरशिप की सभी शर्तों का पालन करें. 

कौन कर सकता है आवेदन?

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्र को भारत का नागरिक होना चाहिए. इसके अलावा व्यक्ति के पास ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी के किसी एलिजिबल अंडर ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स का ऑफर लेटर होना चाहिए. आवेदक का पिछला शैक्षणिक रिकॉर्ड भी बेहतर होना चाहिए. इसके लिए लिए न्यूनतम 6.0 जीपीए या उसके समान अंक जरूरी है. साथ ही छात्र को जिस कोर्स में एडमिशन लेना है, उसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अंग्रेजी भाषा की सभी शर्तें पूरी करनी होगी. 

ये भी पढ़ें-UP Police Constable Result 2026: इस हफ्ते जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले इच्छुक छात्र को ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी में अपने पसंदीदा अंडरग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन करना होगा. ऑफर लेटर मिलने के बाद तय सीमा के अंदर स्कॉलरशिप के लिए अलग से आवेदन करना होगा. आवेदन के साथ छात्रों को अपने एजुकेशनल डॉक्यूमेंट और पर्सनल स्टेटमेंट भी जमा करना होगा.  इसके बाद यूनिवर्सिटी की चयन समिति सभी आवेदन की समीक्षा करेंगे और एलिजिबल उम्मीदवारों का चयन करेगी. 

स्कॉलरशिप के लिए जरूरी तारीखें 

यूनिवर्सिटी अलग-अलग ट्राइमेस्टर के अनुसार आवेदन स्वीकार कर रही है. ट्राइमेस्टर-3 (नवंबर 2026 इनटेक) आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 है, जबकि रिजल्ट 28 अगस्त 2026 तक जारी किए जाएंगे. इसके अलावा ट्राइमेस्टर-1 (मार्च 2027 इनटेक) आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर निर्धारित की गई है. ऐसे में जो छात्र ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, वह ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.  इसके बाद ऑफर लेटर मिलने के बाद निर्धारित समय के अंदर छात्र स्कॉलरशिप के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा से बढ़ा पास पर्सेंटेज, छात्रों को राहत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link