कभी भी बढ़ सकता है LPG का दाम, जानें आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर

कभी भी बढ़ सकता है LPG का दाम, जानें आज आपके शहर में कितने का मिल रहा है गैस सिलेंडर


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से दाम बढ़ सकते हैं।

LPG Gas Cylinder Price Today: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब सिर्फ कच्चे तेल तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसका दबाव LPG और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों पर भी देखा जा रहा है. इसी बीच भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में दो बार बढ़ोतरी के बाद कई राज्यों में ईंधन के दाम भी बढ़ चुके हैं. ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या LPG गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं या नहीं?

देश में LPG सिलेंडर के रेट में बदलाव?

20 मई यानी आज बुधवार को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इंडेन के मुताबिक, 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम के अलग-अलग शहरों में पहले जैसे ही बने हुए हैं. अगर बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है और कमर्शियल LPG सिलेंडर 19 किलो वाला 3,071.50 है. वहीं देहरादून में यह 932 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3129 रुपये में मिल रहा है. अंडमान में घरेलू सिलेंडर 989 रुपये और कमर्शियल 3490 में बिक रहा है.

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां देखें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद समेत अन्य शहरों के नए रेट्स

इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 है, जबकि रायपुर में यह 984.5 और कमर्शियल सिलेंडर 3294.5 में उपलब्ध है. पटना की बात करें तो यहां घरेलू गैस सिलेंडर 1002.50 तक पहुंच गया है. जयपुर में घरेलू LPG सिलेंडर 916. 5 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3099 में बिक रहा है. बेंगलुरु में घरेलू सिलेंडर 915.50 रुपये और हैदराबाद में 965 रुपये में मिल रहा है. उत्तर प्रदेश में 14.2 किलो घरेलू  सिलेंडर की कीमत करीब 900 रुपये से 950 के बीच बनी हुई है.

कमर्शियल सिलेंडर 3000 रुपये के पार

हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन 19 किलों वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कई जगहों पर 3000 रुपये के पार पहुंच गई है, जिससे होटल और व्यापारिक सेक्टर पर असर देखा जा रहा है.

आने वाले समय में बढ़ सकते हैं दाम

अभी फिलहाल कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन आने वाले महीनों में LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इसकी मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की बढ़ती कीमतें हैं. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और सप्लाई चेन पर पड़ रहे असर के चलते ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बनी हुई है. भारत की सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीक को LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं.

रॉकेट की रफ्तार पकड़ रहा सोना तो चांदी ने दी राहत की सांस, जानें आज का सोने- चांदी का भाव



Source link