Cooler Cooling Tips : गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, घर के अंदर भी गर्मी का असर महसूस होने लगता है. ऐसे में हर कोई किसी न किसी तरीके से ठंडक पाने की कोशिश करता है. ज्यादातर लोग एयर कूलर का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह सस्ता और असरदार उपाय माना जाता है, लेकिन कई बार लोगों की शिकायत होती है कि कूलर ठीक से ठंडी हवा नहीं देता, या उससे बदबू आने लगती है. कुछ घरों में तो कूलर के पानी में मच्छर भी पनपने लगते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है. ऐसे में एक बहुत ही आसान और सस्ता घरेलू उपाय है. जो न सिर्फ पानी को साफ रखने में मदद करती है, बल्कि कूलर की हवा को भी ज्यादा ताजा और ठंडा बनाने में मदद करती है. तो आइए जानते हैं कि कूलर के पानी में कौन सी एक चीज डाल देंगे तो हवा कूल-कूल हो जाएगी.
कूलर से कभी-कभी गर्म या कम ठंडी हवा क्यों आती है?
कूलर से कभी-कभी गर्म या कम ठंडी हवा आने पर कई लोग सोचते हैं कि कूलर खराब हो गया है, लेकिन हर बार ऐसा जरूरी नहीं होता है. इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं. जैसे कूलर के पैड (घास या कूलिंग पैड) पर धूल और गंदगी जम जाना, पानी की सप्लाई ठीक से न होना, नी की टंकी में गंदगी या काई जम जाना, मौसम में ज्यादा नमी होना या कूलर का पंप सही तरीके से काम न करना, जब ये समस्याएं होती हैं, तो हवा उतनी ठंडी महसूस नहीं होती जितनी होनी चाहिए.
कौन सी एक चीज डाल देंगे तो हवा कूल-कूल हो जाएगी?
कूलर के पानी में अगर आप फिटकरी डाल दें, तो हवा ज्यादा साफ, ताजी और कुछ हद तक ज्यादा ठंडी महसूस होने लगती है. फिटकरी के अंदर कई सफाई से जुड़े गुण होते हैं. जब इसे पानी में डाला जाता है, तो यह पानी को साफ करने में मदद करता है. फिटकरी पानी में मौजूद धूल, मिट्टी और छोटे-छोटे कणों को नीचे बैठा देती है. इससे पानी साफ हो जाता है. कई बार कूलर के टैंक में पानी रुका रहने से बदबू आने लगती है. फिटकरी इस गंध को काफी हद तक कम कर देती है. गंदे पानी में कीटाणु जल्दी बढ़ते हैं. फिटकरी पानी को लंबे समय तक खराब होने से बचाने में मदद करती है.
मच्छरों से मिलती है राहत
कूलर के पानी में अक्सर मच्छर अंडे दे देते हैं, जिससे उनकी संख्या बढ़ जाती है. फिटकरी डालने के बाद पानी ज्यादा साफ रहता है. मच्छरों के पनपने की संभावना कम हो जाती है. कमरे में मच्छरों की समस्या घट सकती है.
फिटकरी डालने के बाद कूलर की हवा क्यों लगती है ज्यादा ठंडी?
फिटकरी डालने के बाद जब पानी साफ होता है, तो वह कूलिंग पैड्स तक अच्छे से पहुंचता है. इसका असर यह होता है कि हवा ज्यादा ठंडी महसूस होती है. पैड्स पर गंदगी कम जमती है. हवा में ताजगी बनी रहती है.
यह भी पढ़ें – Onion For Heatstroke Prevention : क्या प्याज खाने से सच में नहीं लगती लू, जानिए कितना सच्चा है यह दावा?
फिटकरी से कूलर की लाइफ कैसे बढ़ती है?
फिटकरी सिर्फ हवा को ही नहीं, बल्कि कूलर की सेहत को भी बेहतर बनाती है. इससे टैंक में गंदगी कम जमती है. पंप जाम होने की संभावना घटती है. पैड्स ज्यादा समय तक चलते हैं. सफेद दाग वाली परत कम बनती है. इससे कूलर लंबे समय तक अच्छा काम करता है.
फिटकरी इस्तेमाल करने का आसान तरीका
फिटकरी का इस्तेमाल बहुत आसान है. इसके लिए कूलर के पानी में 1 छोटा टुकड़ा फिटकरी डालें. आप इसे कपड़े में बांधकर टैंक में लटका सकते हैं. इसके साथ ही 3-5 दिन में एक बार पानी बदलना अच्छा रहता है. टैंक की सफाई समय-समय पर जरूर करें.
यह भी पढ़ें – Ghee For Skin Benefits: क्या घी लगाने से निखरती है स्किन, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट इस देसी नुस्खे को क्यों मानते हैं बेस्ट?






