क्या इंग्लैंड दौरे पर होगा वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब

क्या इंग्लैंड दौरे पर होगा वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब


वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आयरलैंड दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली मेन इन ब्लू को 01 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसमें वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

कप्तान श्रेयस अय्यर से वैभव के डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने बड़ा ही घुमाने वाला जवाब दिया. अय्यर ने कहा कि ऐसी चीजें पब्लिक में नहीं बताई जा सकती हैं. हालांकि इसके साथ भारतीय कप्तान ने वैभव की तारीफ भी की. 

मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा, “देखिए, आप नहीं जानते कि क्या होने जा रहा है. फिलहाल हमारे हाथ भी बंधे हुए हैं कि हम क्या करने जा रहे हैं, क्योंकि यह बहुत प्राइवेट है. इस बारे में हम टीम के अंदर बातचीत करते हैं. हम हर किसी को नहीं बता सकते कि हम किस कॉम्बिनेशन के साथ जाएंगे और विरोधी टीम को जानने दीजिए कि क्या होने जा रहा है.”

आगे वैभव की तारीफ करते हुए श्रेयस ने कहा, “जाहिर तौर पर वह बहुत शानदार हैं. जब भी उन्हें खेलने का मौका मिलेगा, जाहिर तौर पर अच्छा करेंगे.”

भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू

वैभव भारत की टीम में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन चुके हैं. अब उनके पास भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने का रिकॉर्ड बनाने का मौका है. फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. 

IPL में शानदार प्रदर्शन से वैभव के लिए खुला टीम इंडिया का रास्ता

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में डेब्यू किया था. उन्हें राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. पहले सीजन में वैभव ने 7 मैचों की 7 पारियों में 252 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहा. अगले सीजन वैभव ने 16 पारियों में 776 रन बनाए. इस प्रदर्शन के लिए उन्होंने ऑरेंज कैप जीता था. इस प्रदर्शन ने उनके लिए टीम इंडिया का रास्ता खोला. 

 

यह भी पढे़ं: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में छक्कों का ‘महारिकॉर्ड’ बनाएंगे अभिषेक शर्मा, इतिहास रचने से बस इतना दूर



Source link