क्या सच में अरबों डॉलर दान में दे देंगे मस्क? वायरल दावे पर बिलेनियर का आया जवाब

क्या सच में अरबों डॉलर दान में दे देंगे मस्क? वायरल दावे पर बिलेनियर का आया जवाब


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मस्क का चौंकाने वाला जवाब.

Elon Musk Fortune: नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री डारोन एसेमोग्लू (Daron Acemoglu) ने एलन मस्क को चुनौती देते हुए कहा है कि वह अगले दस साल में अपनी पूरी संपत्ति दान कर दें. अब इस पर मस्क ने अपना जवाब दिया है. बता दें कि हाल ही में मस्क ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स के आने से दुनिया में संसाधनों की इतनी प्रचुरता होगी कि 2036 तक पैसे का कोई मतलब ही नहीं रह जाएगा.  

नोबेल पुरस्कार विजेता ने क्या कहा?

2024 के नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री डारोन एसेमोग्लू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मस्क को चुनौती देते हुए कहा, ”अगर 2036 में पैसे का कोई महत्व नहीं रह जाएगा, तो आप अपनी लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति को 2036 तक दान करने का संकल्प क्यों नहीं लेते? इससे आपकी बातों पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा.”

मस्क का आया चौंकानेवाला जवाब

इस चुनौती पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ”मैं असल में कुछ ऐसा ही करने वाला हूं.” मस्क के इस जवाब ने पूरी दुनिया को हैरान में कर दिया. लोग ये सोचने में लग गए कि क्या वाकई में मस्क अपनी पूरी संपत्ति को दान करने का सोच रहे हैं.

बता दें कि इस साल जून में SpaceX के आईपीओ के बाद मस्क कुछ समय के लिए दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए थे. बाकी में कंपनी के शेयरों में आई गिरावट की वजह से उनसे यह खिताब छिन गया. अभी उनकी संपत्ति 700 बिलियन डॉलर के आसपास बताई जाती है और वह अभी भी दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं. 

ये भी पढ़ें:

Artificial Sun: चीन बना रहा ‘आर्टिफिशियल सूरज’, जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत 



Source link