क्या 10-25 रुपये बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? वायरल दावे की सच्चाई के साथ जानें आज का रेट

क्या 10-25 रुपये बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत? वायरल दावे की सच्चाई के साथ जानें आज का रेट


Petrol-Diesel Price Today on May 8: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आने वाले समय में बढ़ सकती है, ऐसा दावा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पेट्रोल की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 25 रुपये तक का इजाफा हो सकता है. हालांकि, पिछले चार सालों से देश में रिटेल स्तर पर कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.

वायरल दावे पर सरकार की सफाई

इधर, पेट्रोलियम मंत्रालय और PIB Fact Check ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कीमतों में बढ़ोतरी के दावे को झूठलाया है. हालांकि, सरकारी सूत्रों ने निकट भविष्य में ईंधन की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया है क्योंकि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता के चलते कच्चे तेल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के बावजूद खुदरा ईंधन की कीमतों में चार साल से कोई बदलाव न होने के कारण तेल विपणन कंपनियों को लगातार बढ़ते नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. 

कितना हो रहा OMCs को घाटा?

मई 2026 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तेल कंपनियों को पेट्रोल की बिक्री पर लगभग 20-25 रुपये प्रति लीटर के बीच घाटा हो रहा है. वहीं, डीजल पर यह घाटा प्रति लीटर 100-105 रुपये प्रति लीटर के बीच है. पेट्रोलियम मंत्रालय और जानकारों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन कंपनियों को कुल मिलाकर हर दिन लगभग 1600-2400 करोड़ का नुकसान हो रहा है. इसके अलावा, घरेलू LPG की कीमतों पर भी प्रति सिलेंडर लगभग 290-380 रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. 

आज पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये  87.67 रुपये
मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये  92.02 रुपये
चेन्नई   100.80 रुपये 92.39 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये  90.99 रुपये
लखनऊ  91.46 रुपये 87.76 रुपये
पटना 105.18 रुपये 92.04 रुपये
जयपुर 104.88 रुपये 90.36 रुपये
पोर्ट ब्लेयर   82.46 रुपये 78.05 रुपये

ये भी पढ़ें:

होम लोन-कार लोन लेने का गोल्डन रूल! क्या है 30% EMI नियम, जो कभी कर्ज में फंसने नहीं देता? 



Source link