Gujarat Titans Playoffs Scenarios: आज (16 मई) आईपीएल 2026 के 60वें लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीमें ईडन गार्डन्स के मैदान पर आमने-सामने हैं. यह मुकाबला वैसे तो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम है, लेकिन गुजरात के लिए भी यह मुकाबला महत्वपूर्ण नजर आता है. मैच से पहले सवाल यह है कि क्या केकेआर को हराते ही गुजरात प्लेऑफ में पहुंच जाएगी?
पहले आपको बता दें कि गुजरात ने अब तक 12 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 8 में जीत हासिल की है और बाकी 4 में हार का सामना किया है. इस प्रदर्शन के साथ टीम के पास 16 प्वाइंट्स हैं. टीम प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे पायदान पर है.
कोलकाता को हराते ही क्वालीफाई कर जाएगी गुजरात
अगर आज शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम कोलकाता को हरा देती है, तो टीम के पास 18 प्वाइंट्स हो जाएंगे. इतने प्वाइंट्स के साथ किसी भी टीम का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना लगभग कंफर्म हो जाता है. लिहाजा आज जीत के बाद संभवत: प्वाइंट्स टेबल में गुजरात के आगे क्वालीफाई वाला ‘Q’ लिख जाए.
क्वालीफाई करने वाली बन सकती है पहली टीम
बता दें कि अगर आज गुजरात के आगे ‘Q’ लिख जाता है, तो गिल ब्रिगेड सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन जाएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करती है.
2 टीमें हो चुकी हैं एलिमिनेट
बता दें कि अब तक किसी भी टीम ने क्वालीफाई नहीं लिया है. हां, 2 टीमें एलिमिनेट जरूर हो चुकी हैं. एलिमिनेट होने वाली टीमों में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं.
अभी 8 टीमों के बीच टॉप-4 में जगह हासिल करने की जंग नजर आ रही है. इन 8 टीमों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन टॉप-4 में जाने वाली टीमें कौन सी होंगी.
यह भी पढ़ें: BCCI लगाएगा ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर बैन? पूर्व क्रिकेटर के बयान पर मचा बवाल
Playoffs Scenarios: अगर ऐसा हुआ तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी RCB? ये नया समीकरण आपको चौंका देगा






