क्या LPG के बाद अब पेट्रोल-डीजल की बारी? कीमत बढ़ाने की चल रही प्लानिंग! जानें आज का फ्यूल रेट

क्या LPG के बाद अब पेट्रोल-डीजल की बारी? कीमत बढ़ाने की चल रही प्लानिंग! जानें आज का फ्यूल रेट


Petrol & Diesel Price Today on May 5: देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में 993 रुपये का बड़ा इजाफा किया है. ऐसे में सवाल यह आता है कि क्या गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद अब बारी पेट्रोल-डीजल की है?

बता दें कि इन दिनों तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) केंद्र सरकार के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने पर बातचीत कर रही हैं क्योंकि उन्हें रिटेल ईंधन बेचने पर नुकसान हो रहा है. इसी नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी कंपनियां फ्यूल रेट बढ़ाने की योजना बना रही हैं.

प्रति लीटर कितनी बढ़ सकती है कीमत?

MoneyControl की रिपोर्ट में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया है, ”OMCs को पेट्रोल, डीजल और LPG की बिक्री पर नुकसान हो रहा है और ये पेट्रोलियम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं, जिनके साथ कीमतों में बढ़ोतरी पर चर्चा चल रही है.” एक अन्य सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है. 

क्यों बढ़ सकती हैं कीमतें?

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया में जारी संकट के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 126 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं. इस वजह से कंपनियों को घाटा हो रहा है.

सरकार कीमतों में इस बढ़ोतरी को टालने का प्रयास कर रही है ताकि देश में महंगाई न बढ़े. पिछले लगभग चार सालों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है. फिलहाल चार राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी बस कुछ ही समय की बात है.

आज पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये  87.67 रुपये
मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये 92.02 रुपये
चेन्नई  100.80 रुपये  92.39 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये 90.99 रुपये
देहरादून 93.17 रुपये 88.01 रुपये
गंगटोक 103.35 रुपये  90.45 रुपये
गोवा पणजी 95.51 रुपये 88.07 रुपये
गुवाहाटी  93.23 रुपये 89.46 रुपये

ये भी पढ़ें:

कोयले की कमी से देश में गंभीर बिजली संकट-ग्रिड फेल होने की स्थिति, क्या है दावे की सच्चाई?



Source link