क्यों आया है फोन? आपके बात करने से पहले ही पूछ लेगा WhatsApp

इस अपकमिंग फीचर की सबसे खास बात यह है कि जब भी किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी तो WhatsApp सीधे फोन उठाने से पहले ही कॉलर से खुद वजह पूछ लेगा. यानी फोन की घंटी बजने से पहले ही आपको यह क्लीयर हो जाएगा कि सामने वाला शख्स किस मकसद से कॉल कर रहा है. जिससे फर्जी कॉल्स आसानी से पकड़ी जा सकेंगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए एडवांस फीचर को WhatsApp के कॉल फिल्टरिंग सिस्टम का एक अहम हिस्सा बनाया जा रहा है. कंपनी इस फीचर पर तेजी से काम कर रही है ताकि यूजर का कॉलिंग इंटरफेस और ज्यादा स्मार्ट और सेफ बन सके जिससे बिना काम के कोई आपको परेशान न कर सके.

इस नए अपडेट के बाद WhatsApp के प्राइवेसी सेक्शन में कॉल फिल्टरिंग मेन्यू को पूरी तरह नए ऑप्शंस के साथ अपडेट किया जाएगा. यूजर्स अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से इन सेटिंग्स को चुन सकेंगे. जिससे Unknown नंबर्स की टेंशन नहीं लेनी होगी.

इस नए मेन्यू में मिलने वाला पहला ऑप्शन Never होगा जिसे सेलेक्ट करने पर कॉल फिल्टरिंग पूरी तरह बंद रहेग.  अगर आप चाहते हैं कि सभी कॉल्स पहले की तरह नॉर्मल तरीके से आती रहें और किसी तरह का कोई फिल्टर बीच में ना आए तो आप इस ऑप्शन को चुन सकते हैं.

दूसरा ऑप्शन Silence का होगा जिसे चालू करने पर किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल की रिंगटोन साइलेंट हो जाएगी हालांकि कॉल की सारी डिटेल्स आपके फोन के Calls टैब और नोटिफिकेशन में दिखाई देंगी जिससे आप बाद में चेक कर सकें.

तीसरा और सबसे काम का ऑप्शन Ask reason for calling होगा जो इस अपडेट का सबसे बड़ा हाइलाइट है. इसे सेट करते ही WhatsApp अननोन कॉलर से खुद फोन करने की वजह पूछेगा और जब तक उधर से जवाब नहीं मिलेगा फोन की तेज घंटी नहीं बजेगी.

इस फीचर में सिर्फ वजह ही नहीं पूछी जाएगी, बल्कि कॉलर के जवाब का एक टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्ट भी स्क्रीन पर शो किया जाएगा. इससे यूजर बिना सीधे कॉल रिसीव किए यह आसानी से पढ़ सकेंगे कि फोन किसी जरूरी काम से है या फिर यह कोई फालतू या स्पैम कॉल है।

फिलहाल इस फीचर को एंड्रॉयड ऐप के लिए डिवेलप किया जा रहा है और अभी यह बीटा टेस्टर्स के लिए भी लाइव नहीं हुआ है. कंपनी ने अभी इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है. लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

Published at : 20 Oct 2026 03:37 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

Source link