AAI Customer Satisfaction Survey: देश के हवाई अड्डों पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे जारी किया है. AAI की ओर से जनवरी-जून 2026 के बीच किए गए सर्वे में यात्रियों से एयरपोर्ट की सुविधाओं और सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया गया. इस सर्वे में देश के 60 एयरपोर्ट शामिल किए गए थे.
जिसमें खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, प्रयागराज एयरपोर्ट ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार देश के टॉप-10 एयरपोर्ट्स में अपनी जगह बनाई है.
खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट रहे नंबर-1
AAI के सर्वे के मुताबिक, खजुराहो और औरंगाबाद एयरपोर्ट ने सबसे ज्यादा स्कोर हासिल किया. दोनों एयरपोर्ट्स को 5 में से 4.98 अंक मिले और ये संयुक्त रूप से देश के नंबर-1 एयरपोर्ट बने. एयरपोर्ट का कहना है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने, साफ-सफाई बनाए रखने और सेवा की गुणवत्ता सुधारने के लगातार कोशिशों का असर ही इस रैंकिंग में दिखाई दिया है.
Saving Tips: पैसे बचाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी कंजूसी, अपनाएं ये आसान फाइनेंशियल टिप्स
टॉप-10 एयरपोर्ट रैंकिंग में शामिल शहर
AAI के जनवरी-जून 2026 ग्राहक संतुष्टि सर्वे में टॉप प्रदर्शन करने वाले एयरपोर्ट में शामिल हैं.
- खजुराहो एयरपोर्ट
- औरंगाबाद एयरपोर्ट
- प्रयागराज एयरपोर्ट
- कोल्हापुर एयरपोर्ट
- बेलगावी एयरपोर्ट
- बारापानी (शिलांग) एयरपोर्ट
- तूतीकोरिन एयरपोर्ट
किन सुविधाओं के आधार पर होती है रैंकिंग?
AAI का यह सर्वे यात्रियों के अनुभव के आधार पर तैयार किया जाता है. इसमें 30 से ज्यादा मानकों को शामिल किया गया है.
- चेक-इन प्रक्रिया
- सुरक्षा जांच की सुविधा
- एयरपोर्ट की साफ-सफाई
- यात्रियों का इंतजार समय
- दिशा बताने वाले संकेतक
- सामान ट्रॉली की उपलब्धता
- सुरक्षा कर्मचारियों का व्यवहार
- खाने-पीने की सुविधाएं
- अन्य यात्री सेवाएं
एयरपोर्ट अड़गिकारियों के मुताबिक, बेहतर रैंकिंग से यह पता चलता है कि यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे कोशिशों का सही असर हो रहा है.
TDS Claim: क्या आपकी सैलरी से ज्यादा TDS कट गया? वापस मिल जाएगा पैसा, बस करना होगा ये काम






