Moringa Growing At Home: भागदौड़ भरी इस आधुनिक लाइफ में सेहतमंद रहने के लिए लोग महंगे-महंगे सप्लीमेंट्स और सुपरफूड्स पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे ताकतवर सुपरफूड माना जाने वाला मोरिंगा यानी सहजन आप अपने घर पर बिल्कुल मुफ्त में उगा सकते हैं? इसके लिए आपको किसी बड़े बगीचे या नर्सरी भागने की भी जरूरत नहीं है.
बल्कि आप अपने घर की बालकनी या छत पर रखे एक साधारण से गमले में इसे आसानी से लगा सकते हैं. मोरिंगा के पौधे की पत्तियां, फूल और फलियां न्यूट्रिशन का पावरहाउस होती हैं. जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्टर डोज देती हैं. अपने हाथों से उगाए गए इस पौधे से आपको बिना किसी केमिकल के एकदम फ्रेश और ऑर्गेनिक सेहत का खजाना मिलता है. जान लीजिए इसे गमले में उगाने का सबसे आसान और सही तरीका क्या है.
गमले में मोरिंगा लगाने का स्टेप-बाय-स्टेप फॉर्मूला
घर पर मोरिंगा उगाने के लिए सबसे पहले आपको कम से कम 12 से 14 इंच का एक बड़ा और मजबूत गमला चुनना होगा, जिसके नीचे ड्रेनेज होल यानी पानी निकलने का रास्ता अच्छा हो. इसके बाद मिट्टी तैयार करने के लिए नॉर्मल गार्डन सॉयल में लगभग 30 से 40 परसेंट गोबर की खाद या केंचुआ खाद मिक्स कर लें ताकि मिट्टी को पूरा पोषण मिले.
अब आप मोरिंगा के अच्छे क्वालिटी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन इन्हें मिट्टी में करीब एक इंच गहरा दबा दें. आप चाहें तो इसकी कटिंग यानी टहनी का इस्तेमाल करके भी इसे सीधे मिट्टी में लगा सकते हैं. रोपाई के बाद गमले में थोड़ा सा पानी छिड़क दें, जिससे मिट्टी में नमी बनी रहे.
यह भी पढ़ें: बरसात खत्म होते ही करें पुदीने की खेती, जानें टॉप सीक्रेट से होगी तगड़ी कमाई
पौधे की सही देखभाल का तरीका
मोरिंगा के पौधे को सूरज की रोशनी बहुत पसंद होती है. इसलिए इस गमले को घर के ऐसे कोने या बालकनी में रखें जहां दिनभर में कम से कम 5 से 6 घंटे की अच्छी धूप आती हो. इसमें बहुत ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं होती, जब ऊपर की मिट्टी सूखी दिखे तभी पानी दें. इसकी पत्तियां विटामिंस, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होती हैं.
जो डायबिटीज कंट्रोल करने, वजन घटाने और हड्डियों को फौलाद जैसा मजबूत बनाने में मदद करती हैं. आप इसकी ताजी पत्तियों का इस्तेमाल सूप, सलाद या सब्जी में करके घर बैठे ही अपनी पूरी फैमिली को एकदम फिट और एनर्जेटिक रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 1 बीघे में ड्रैगन फ्रूट की खेती में कितना खर्च आता है, इससे कितनी होगी कमाई?






