‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर राहुल गांधी का ऐलान, कांग्रेस संगठन को जारी किए निर्देश

‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर राहुल गांधी का ऐलान, कांग्रेस संगठन को जारी किए निर्देश


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कांग्रेस संगठन से इसे सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग मांगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशभर में शुरू किए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर शनिवार (27 जून, 2026) को पार्टी संगठन को अहम निर्देश जारी किए हैं. राहुल गांधी ने सभी कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी को चिट्ठी लिखकर भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के अभियान को पूरा सहयोग देने को कहा है.

छात्रों की गूंज रैली शिक्षा व्यवस्था पर राष्ट्रीय संवाद की शुरुआतः राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पत्र में कहा है कि देश का युवा अभूतपूर्व संकट से गुजर रहा है. उन्होंने पेपर लीक, परीक्षाओं के बार-बार रद्द होने, बार-बार पुनर्परीक्षाएं, सरकारी भर्तियों में देरी, खाली पड़े सरकारी पदों पर नियुक्ति न होने, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा की बढ़ती लागत को युवाओं और उनके परिवारों के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है.

उन्होंने कहा कि कोटा में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ रैली से उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर राष्ट्रीय संवाद की शुरुआत की है. उनके मुताबिक मौजूदा शिक्षा व्यवस्था युवाओं और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ, मानसिक तनाव और कर्ज का दबाव बढ़ा रही है, जबकि उन्हें बेहतर भविष्य के लिए अवसर और सहयोग मिलना चाहिए. 

युवाओं के कथित शोषण पर जनमत तैयार करने के लिए चलेगा अभियानः राहुल

पत्र में राहुल गांधी ने कहा है कि युवाओं के साथ हो रहे कथित शोषण और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को देश के सामने लाने और इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर जनमत तैयार करने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाया जाएगा.

उन्होंने कांग्रेस संगठन से अपील की है कि वह भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर पूरा सहयोग और समन्वय सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सभी मिलकर ऐसी शिक्षा व्यवस्था की नींव रखें, जो युवाओं को उनके अधिकार, अवसर और आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा सके. 

यह भी पढे़ंः केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- आप…



Source link