तमिलनाडु में TVK, केरल में BJP और क्या बंगाल में किसका सूपड़ा साफ? एग्जिट पोल में जीरो का खतरा

तमिलनाडु में TVK, केरल में BJP और क्या बंगाल में किसका सूपड़ा साफ? एग्जिट पोल में जीरो का खतरा


Assembly Election 2026 Exit Polls: बंगाल में अंतिम चरण के चुनाव के समापन के साथ ही अब नतीजों का इंतजार है. चार मई को सभी चुनावी राज्य, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के नतीजे सामने आ जाएंगे. ऐसे में चुनाव समाप्ति के बाद कई एग्जिट पोल जारी किए गए हैं. इन पोल्स में अलग- अलग राज्यों की तस्वीर के अनुमानित आंकड़े जारी किए गए हैं. इनमें कई राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलती नजर आ रही है. 

तमिलनाडु में टीवीके तीन एग्जिट पोल में नहीं खोल पा रही खाता

तमिलनाडु की बात करें, तो पांच एजेंसी के एग्जिट पोल सामने आए हैं. इनमें Matrize, Chanakaya Strategies, Poll Diary, Praja Poll और India Today-Axis my India ने सर्वे जारी किए हैं. इनमें सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस समर्थित डीएमके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं, BJP समर्थित AIADMK बहुमत के आंकडे से फिसलती नजर आ रही है. वहीं टीवीके की बात करें, तो इनमें से तीन एग्जिट पोल में टीवीके को सीटें मिलती नजर नहीं आ रही है. यानी खाता भी नहीं खोल पा रही है. इन एग्जिट पोल में चाणक्य स्ट्रेटेजी, पोल डायरी, प्रजा पोल के आंकड़े शामिल हैं.

असम में बीजेपी के वापसी के संकेत

वहीं, असम की बात करें, तो इन पांच एग्जिट में पोल बीजेपी और कांग्रेस को अनुमानित सीटें दी गई हैं. बीजेपी गठबंधन की सरकार असम में दोबारा वापसी के संकेत दे रही है.

केरल में बीजेपी चार एग्जिट पोल में नहीं शून्य  

केरल के एग्जिट पोल की बात करें तो चार एग्जिट पोल जारी हुए हैं. यहा कांग्रेस गठबंधन यानी यूडीएफ को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. दूसरी सबसे बड़ी पार्टी लेफ्ट गठबंधन है, जो पिछले 10 सालों से सत्ता में है. वहीं, बीजेपी के लिए केरल की सरकार दूर का सपना नजर आ रही है. यहां चार एग्जिट पोल में बीजेपी खाता भी राज्य में नहीं खोल पा रही है. इनमें Matrize, Chanakya Strategies, Peoples Pulse, India Today Axis My India के सर्वे शामिल हैं. 

पुड्डुचेरी में बीजेपी को बहुमत

पुड्डुचेरी एग्जिट पोल में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. हालांकि, यह कांग्रेस के खाते में भी अच्छी खासी सीटें नजर आ रही हैं. 

कांग्रेस को बंगाल में नहीं मिल रही सीटें

इधर बंगाल की बात करें, तो यहां सभी पोल में बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है. साथ ही दो अन्य एग्जिट में पोल में टीएमसी को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. हालांकि कांग्रेस इस चुनाव में बंगाल में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी, ऐसा अनुमान लगाया गया है. प्रजा पोल में अन्य के खाते में 0- 5 के बीच अनुमान लगाया गया है. यानी कांग्रेस का बंगाल में खाता खोलना नमुमकिन सा नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ें: न DMK+, न BJP+, तमिलनाडु में विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी, एग्जिट पोल में ‘थलापति’ के आगे सब फेल



Source link