दिल्ली के शादाब ने उगाए ‘मोदी आम’, दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में जमकर पसंद कर रहे लोग, इतना है वजन

दिल्ली के शादाब ने उगाए ‘मोदी आम’, दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में जमकर पसंद कर रहे लोग, इतना है वजन


Delhi Mango Festival : दिल्ली में इन दिनों मैंगो लवर्स का उत्साह देखने लायक है. राजधानी में शुरू हुए मैंगो फेस्टिवल में देशभर से अलग-अलग किस्म के आम प्रदर्शित किए गए हैं, लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा आम है जिसने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा है. बड़े साइज, भारी वजन और अलग नाम की वजह से यह आम पूरे फेस्टिवल का अट्रैक्शन और चर्ची की विषय बना हुआ है. लोग इसे देखने के लिए रुक रहे हैं, इसके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं. इस खास आम का नाम मोदी मैंगो है. जिसे दिल्ली के शादाब ने उगाया है और दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में लोग जमकर इसे  पसंद कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसका वजन कितना है.

3 से 5 जुलाई तक चलेगा मैंगो फेस्टिवल

दिल्ली के जनकपुरी में 3 जुलाई से मैंगो फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है, जो 5 जुलाई तक चलेगा. इस फेस्टिवल में कई तरह के आम लोगों के लिए प्रदर्शित किए गए हैं. हालांकि इसमें सबसे ज्यादा चर्चा मोदी मैंगो की हो रही है. इसका बड़ा साइज और अलग पहचान लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर रहा है. 

लखनऊ के मलिहाबाद से दिल्ली पहुंचा मोदी मैंगो

इस खास आम को लखनऊ के मलिहाबाद से शादाब अली लेकर आए हैं. उन्होंने बताया कि यह आम उनकी कदीम चंदन मलिहाबाद नर्सरी में तैयार किया गया है. इसे उगाने में करीब 10 साल का समय लगा है. शादाब अली के मुताबिक, इस आम का नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मोदी मैंगो रखा गया है. यही वजह है कि यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. 

दिल्ली की मुख्यमंत्री भी कर चुकी हैं तारीफ

शादाब अली ने बताया कि इस खास आम को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी दिखाया जा चुका है. उन्होंने भी इसकी तारीफ की है. इसके अलावा बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी इस आम को देखकर अपनी दिलचस्पी दिखाई है. 

इसका वजन कितना है? 

शादाब अली के अनुसार, मोदी मैंगो को दो देसी आमों की किस्मों को मिलाकर तैयार किया गया है. यह आम टेस्ट में काफी मीठा होता है. इसकी एक और खास बात यह है कि साइज बड़ा होने के बाद भी इसकी गुठली छोटी होती है. इसका वजन करीब 2 किलो है और इसका छिलका भी काफी पतला है. उन्होंने बताया कि उनके पिता साजिद अली देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से प्रभावित थे. इसी वजह से उन्होंने इस आम का नाम मोदी मैंगो रखा. इस किस्म को तैयार करने में करीब 10 साल की मेहनत लगी है. 

यह भी पढ़ें –  Aamir Khan Wedding: एक शादी से कांप रहे लोग, आमिर खान तीसरी के लिए तैयार; जानिए भारत में कितने लोग कर पाते हैं तीन शादियां

अभी बाजार में नहीं आया है मोदी मैंगो

शादाब अली ने बताया कि फिलहाल यह आम बाजार में उपलब्ध नहीं है. अभी इसके पौधे तैयार किए जा रहे हैं. उनका कहना है कि अगले 2 से 3 साल में यह आम बाजार में आ सकता है. देश के अलग-अलग हिस्सों से इसके पौधों की मांग भी आ रही है. मोदी मैंगो के अलावा शादाब अली अपने साथ चितला खास नाम का एक और खास आम भी लेकर आए हैं. यह आम सफेद और हरे रंग का होता है और टेस्ट में थोड़ा खट्टा होता है. मैंगो फेस्टिवल में यह किस्म भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. 

फेस्टिवल के लास्ट दिन दिया जाएगा खास आम

शादाब अली के मुताबिक, फिलहाल मोदी मैंगो की बिक्री नहीं की जा रही है. 5 जुलाई को मैंगो फेस्टिवल के लास्ट दिन यह खास आम किसी मंत्री या अधिकारी को गिफ्ट किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस आम को लेकर लोगों में काफी एक्साइटिड है, इसलिए इसे विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है. उन्होंने बताया कि इस आम का सर्टिफिकेशन अभी नहीं मिला है. सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे भी हासिल कर लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें – Business Ideas for Senior Citizens : 60 के बाद पेंशन नहीं भी मिली तो डर नहीं, बुढ़ापे में काम आएंगे ये 5 सस्ते बिजनेस आइडिया



Source link