कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ‘प्रदेश चुनाव समिति’ के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है. इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने बुधवार (18 नवंबर, 2026) को आधिकारिक बयान जारी करके दी है.
मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से पंजाब प्रदेश चुनाव समिति में कुल 42 लोगों को शामिल किया गया है और पंजाब में कांग्रेस विधायक परगट सिंह को पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है.
पंजाब प्रदेश चुनाव समिति में किस-किस नेता को मिली जिम्मेदारी?
कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से प्रदेश चुनाव समिति में अध्यक्ष परगट सिंह समेत कुल 42 लोगों शामिल किया गया है, जिसमें परताप सिंह बाजवा, अंबिका सोनी, रजिंदर कौर भट्टल, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सांसद मनीष तिवारी, विजय इंदर सिंगला, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, शमशेर सिंह डुल्लो, सुखपाल सिंह खैरा, डॉ. अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, शेर सिंह घुबाया, डॉ. धरमवीर गांधी, किशोरी लाल शर्मा, संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है.
Hon’ble Congress President Shri @kharge has approved the proposal for the constitution of Pradesh Election Committee for the ensuing assembly elections in Punjab, with immediate effect. https://t.co/JlOVvLgsBk
— Congress (@INCIndia) November 18, 2026
इसके अलावा, राज कुमार वेरका, कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह, ओम प्रकाश सोनी, संतोष चौधरी, डॉ. मालती थापर, राणा कंवर पाल सिंह, भरत भूषण आशु, अरुणा चौधरी, रजिया सुल्ताना, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, गुरप्रीत सिंह कांगर, बलबीर सिंह सिद्धु, साधु सिंह धरमसोट, रणदीप सिंह नभा, अवतार हेनरी सीनियर, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, हरदेव सिंह लाड्डी, कैप्टन संदीप सिंह संधू, अजीत इंदर सिंह मोफार और प्रो. इमैनुएल नाहर को भी सदस्य बनाया गया है.
कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी की भी की थी घोषणा
Hon’ble Congress President Shri @kharge has constituted the Screening Committees for the forthcoming Assembly Elections in the respective states with immediate effect. https://t.co/dny3Prx0I2
— Congress (@INCIndia) November 16, 2026
वहीं, कांग्रेस पार्टी की तरफ से दो दिन पहले सोमवार (16 नवंबर, 2026) को देश के पांचों आगामी चुनावी राज्यों – उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर – के लिए तीन-तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटियों के गठन की घोषणा की गई थी. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पंजाब के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था. इनके अलावा, सचिन सावंत और निवेदित अल्वा को कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया था.
यह भी पढ़ेंः PM आवास पर हाई-लेवल मीटिंग, गृह मंत्री शाह, नितिन नवीन और बी एल संतोष मौजूद






