‘पंडित नेहरू की आत्मकथा तिहाड़ में…’, जयंती के मौके पर क्या बोले आशुतोष रांका

‘पंडित नेहरू की आत्मकथा तिहाड़ में…’, जयंती के मौके पर क्या बोले आशुतोष रांका


पंडित जवाहर लाल नेहरू की बर्थ एनिवर्सरी पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका ने पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने इस पोस्ट में सरकार का बिना नाम लिए निशाना साधा है. उन्होंने कहा, पिछले कुछ वर्षों में, पंडित जी की विरासत को बदनाम करने की पुरज़ोर कोशिशें की गई हैं.

आशुतोष रांका ने लिखा, ”आज पंडित नेहरू की जयंती है. मुझे तिहाड़ जेल में रहने के दौरान पंडित नेहरू की आत्मकथा पढ़ने का विशेष अवसर मिला. इस किताब का आधा हिस्सा उनके जेल के समय के बारे में है. पंडित जी आज भी भारत के सबसे महान दूरदर्शी नेताओं में से एक माने जाते हैं. वह उन चुनिंदा लोगों में से थे जो 20 साल आगे की सोच सकते थे और उसके लिए समाधान निकाल सकते थे.”

आम लोगों के बारे में सोचा

उन्होंने आगे लिखा, ”वे आधुनिक भारत के निर्माता थे. उन्होंने भारत के कुछ सबसे बड़े शैक्षणिक संस्थानों और बुनियादी ढांचे की नींव रखी. दुनिया भर में व्यापक रूप से यात्रा करने के कारण, उनके अनुभवों ने स्वतंत्र भारत को आकार देने में बहुत मदद की लेकिन जिस बात ने मुझे हमेशा प्रभावित किया है वह यह है कि तमाम विशेषाधिकारों के बावजूद, वे गांवों तक पहुंचे, आम लोगों के बारे में सोचा और बात की, और पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने की सच्ची चिंता की.”

सरकार पर साधा निशाना

आशुतोष ने लिखा, ”अगर पंडित जी आज जीवित होते तो मुझे यकीन है कि भारत न केवल नवाचार (innovation) और अत्याधुनिक शोध का वैश्विक केंद्र बन गया होता बल्कि एक ऐसी जगह भी होता जहां जल, जंगल और जमीन का सम्मान किया जाता. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत का सांस्कृतिक और सामाजिक ताना-बाना भी सुरक्षित रहता. पिछले कुछ वर्षों में, पंडित जी की विरासत को बदनाम करने की पुरजोर कोशिशें की गई हैं लेकिन सच तो यही है कि जवाहरलाल नेहरू भारत के अब तक के सबसे महान प्रधानमंत्री रहे हैं.”

”जन्मदिन मुबारक हो पंडित जी। यह देश आपकी सेवाओं का हमेशा ऋणी रहेगा.”

ये भी पढ़ें: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मृतकों की संख्या 26 हुई, 14 महिलाएं शामिल



Source link