पशु को ठंड से बचाने में न करें ये 5 गलतियां, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

छोटे बछड़ों को ठंड से बचाएं: सर्दियों में छोटे बछड़ों और बछियों की खास देखभाल करना जरूरी है. ठंड लगने से उन्हें निमोनिया और सफेद दस्त जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए उन्हें गर्म और सुरक्षित जगह पर रखें.

पशुओं के बाड़े को ठंडी हवा से बचाएं: सर्दियों में पशुओं को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए उनके बांधने वाली जगह को चारों ओर से ढककर रखें. साथ ही, बाड़े की साफ-सफाई का ध्यान रखें और फर्श को सूखा रखें, ताकि नमी के कारण बीमारी का खतरा न बढ़े.

निमोनिया और सफेद दस्त के लक्षण पहचानें: छोटे बछड़ों में सर्दियों के दौरान निमोनिया का खतरा बढ़ सकता है. अगर उनकी नाक से पानी बह रहा है या सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो लापरवाही न करें. सफेद दस्त होने पर भी बछड़े की हालत तेजी से बिगड़ सकती है. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत पशु चिकित्सक को दिखाएं.

बछड़ों को कपड़ा पहनाते समय सावधानी रखें: कई पशुपालक ठंड से बचाने के लिए बछड़ों के शरीर पर कपड़ा बांध देते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि बछड़ा कपड़े को चबाने न लगे. कपड़े का टुकड़ा गले या सांस की नली में फंसने से उसकी जान को खतरा हो सकता है. इसलिए ठंड से बचाने के लिए सुरक्षित तरीका अपनाएं.

बिना जरूरत चाय या दूध न पिलाएं: कुछ पशुपालक सर्दियों में पशुओं को गर्म रखने के लिए चाय या दूध पिलाते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. गलत तरीके से तरल पदार्थ पिलाने पर वह सांस की नली में जा सकता है, जिससे फेफड़ों में संक्रमण और ड्रेंचिंग निमोनिया होने का खतरा रहता है.

बीमारी के लक्षण दिखने पर डॉक्टर को बुलाएं: पशु को चाय, दूध या कोई दूसरा तरल पदार्थ देने से पहले पशु चिकित्सक की सलाह लें. सर्दियों में पशुओं के खानपान, साफ-सफाई और रहने की जगह का ध्यान रखना भी जरूरी है. समय पर सही देखभाल करने से पशुओं को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है.

Published at : 22 Oct 2026 06:31 PM (IST)

एग्रीकल्चर फोटो गैलरी

Source link