पहले हफ्ते में ही फ्लॉप घोषित हो चुकी थी अमिताभ बच्चन की डॉन, इस गाने ने बनाया ‘ब्लॉकबस्टर’

पहले हफ्ते में ही फ्लॉप घोषित हो चुकी थी अमिताभ बच्चन की डॉन, इस गाने ने बनाया ‘ब्लॉकबस्टर’


अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं. बॉलीवुड के इस शहंशाह ने 50 सालों से ज्यादा के करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं जो आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं. उनके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है. जानकर हैरानी होगी कि उनकी 70 लाख रुपये के बजट में बनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को पहले हफ्ते में ही फ्लॉप डिक्लेयर कर दिया गया था. लेकिन फिर फिल्म के एक गाने ने ऐसी धूम मचाई की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया. जानते हैं ये फिल्म कौन सी थी?

पहले हफ्ते में फ्लॉप घोषित की गई थी ‘डॉन’’
पहले हफ्ते में फ्लॉप घोषित होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई करने वाली अमिताभ बच्चन की ये फिल्म ‘डॉन’ है. यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी और आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. इसे चंद्र बरोट द्वारा निर्देशित और सलीम-जावेद की कहानी पर आधारित और नरिमन ईरानी द्वारा प्रोड्यूर फिल्म ‘डॉन’ में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल प्ले किया था. उनके साथ फिल्म में जीनत अमान, प्राण, इफ्तेखार, ओम शिवपुरी और सत्येन कप्पू भी थे. ‘डॉन’ एक मच अवेटेड फिल्म थी हालांकि इसे 1978 में बिना किसी प्रमोशन के रिलीज़ कर दिया गया था. वहीं सिनेमाघरों में पहले हफ्ते में इसे दर्शकों ने नहीं पूछा और ये फिल्म फ्लॉप घोषित कर दी गई थी. लेकिन एक गाने ने इसे जबरदस्त हिट बना दिया था.

ये भी पढ़ें:-Chand Mera Dil BO Day 4: मंडे को 50 फीसदी घटी ‘चांद मेरा दिल’ की कमाई, लेकिन 15 करोड़ का आंकड़ा छूने से है इंचभर दूर, जानें- कलेक्शन

एक गाने ने बदल दी थी ‘डॉन’ की किस्मत
दरअसल फिल्म को हिट बनाने में इसके गाने ‘खाइके पान बनारसवाला’ ने बड़ा रोल प्ले किया था. इस गाने को मेकर्स ने फिल्म के रिलीज़ होने के बाद जोड़ा था. इस एक गाने ने ‘डॉन’ की बॉक्स ऑफिस पर जैसे किस्मत ही बदल दी और स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत ये फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर बन गई. 75 लाख के बजट में बनी ‘डॉन’ सुपरहिट साबित हुई और इसने भारी मुनाफा कमाया.

डॉन’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मिताभ बच्चन, ज़ीनत अमान और चंद्र बरोट ने फिल्म ‘डॉन’ के लिए कोई सैलरी नहीं ली थी लेकिन फिल्म की सफलता ने उन्हें लोगों के दिलों में अमर कर दिया. ‘डॉन’ ने खासतौर पर अमिताभ बच्चन को सुपरस्टारडम तक पहुंचाने में मदद की थी. बता दें कि 1978 में रिलीज़ हुई ‘डॉन’ उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी और बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे गोल्डन जुबली घोषित किया गया था. अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7.2 करोड़ रुपये कमाए थे. इनफ्लेमेशन को ध्यान में रखते हुए, आज यह राशि 250 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी.

ये भी पढ़ें:-रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी थी डॉन 3? आखिर ‘धुरंधर 2’ एक्टर और फरहान अख्तर के बीच क्या था विवाद? यहां जानिए सब



Source link