फाल्टा उपचुनाव: BJP की प्रचंड जीत पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, TMC की हार पर क्या कहा?

फाल्टा उपचुनाव: BJP की प्रचंड जीत पर PM मोदी का पहला रिएक्शन, TMC की हार पर क्या कहा?


पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है. पीएम मोदी ने फाल्टा सीट से विधायक बने देबांशु पांडा को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है. 

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘फाल्टा की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है! लोकतंत्र की जीत हुई है और धमकियों की हार हुई है. देबांशु पांडा को फाल्टा में रिकॉर्ड अंतर से जीत के लिए हार्दिक बधाई. यह भाजपा के प्रति पश्चिम बंगाल की जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है. जनता पश्चिम बंगाल सरकार के सभी क्षेत्रों में किए गए असाधारण कार्यों को देख रही है और इसलिए उन्होंने हमें और आशीर्वाद देने का फैसला किया है.’

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भर में भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेरी हार्दिक बधाई. हम आने वाले समय में भी पश्चिम बंगाल की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे.

बीजेपी उम्मीदवार की प्रचंड जीत

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार देबांगशु पांडा ने 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की, जबकि टीएमसी ने अपनी जमानत जब्त करा ली. पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले, जबकि सीपीआई (एम) के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 40,645 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक 10,084 वोटों के साथ तीसरे, जबकि तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान 7,783 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे. कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

‘अगर बंगाल में रहना है तो…’, बकरीद पर कुर्बानी को लेकर हुमायूं कबीर को शुभेंदु की मंत्री की दो टूक

क्यों खास फाल्टा उपचुनाव का रिजल्ट?

फाल्टा में हुए दोबारा हुई वोटिंग के नतीजे दो मायनों में अनोखे हैं. जनवरी 1988 में तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के बाद से इतिहास में यह पहली बार है कि किसी पार्टी उम्मीदवार को चौथा स्थान मिला है. 2011 के बाद से जब 34 साल के वाम मोर्चे के शासन का अंत हुआ और तृणमूल कांग्रेस शासन की शुरुआत हुई, यह पहली बार है कि किसी पार्टी उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई है. फाल्टा में 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई थी. पांडा की जीत के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में भाजपा की कुल सीटें अब 208 हो गई हैं.

पश्चिम बंगाल की महिलाओं की बल्ले-बल्ले! CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने पूरा किया बड़ा वादा 





Source link