‘फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं…’ कॉकटेल 2 को ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने पर शाहिद ने उठाए सवाल

‘फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं…’ कॉकटेल 2 को ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने पर शाहिद ने उठाए सवाल


बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की लव ट्रायंगल पर बेस्ड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने आज यानी 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसी मशहूर एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं. फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की रिलीज के बीच अब शाहिद कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो फिल्म को मिले ‘ए’ सर्टिफिकेट पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं.

‘कॉकटेल 2’ को मिला था ‘A’ सर्टिफिकेट

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की तिकड़ी से सजी कॉकटेल 2 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC या सेंसर बोर्ड) ने ए सर्टिफिकेट दिया था. ए यानी एडल्ट सर्टिफिकेट. लेकिन, शाहिद की माने तो इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है कि इसे ए सर्टिफिकेट दिया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं पसंद नहीं हूं, तो मुझे मत देखिए…’ जब नेपोटिज्म पर भड़क गईं आलिया भट्ट, दिया था मुंहतोड़ जवाब

शाहिद बोले- ‘मैं पता लगा रहा हूं क्यों…’

सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक्टर कह रहे हैं, ‘इस फिल्म के अंदर कोई भी ऐसी चीज नहीं है जो आपको पसंद ना आए. मुझे पता है कि हमें ए-सर्टिफिकेट मिला है, मैं पता लगा रहा हूं कि क्यों. मुझे समझ में नहीं आया. इस फिल्म में तीन लोगों की कहानी है. सबके साथ देख सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि आप जिंदगी के बारे में सोचते हुए एक बड़ी मुस्कान के साथ बाहर निकलेंगे.’

शाहिद की 5वीं ए सर्टिफिकेट वाली फिल्म बनी कॉकटेल 2 

बता दें कि कॉकटेल 2 शाहिद कपूर के करियर की 5वीं और लगातार दूसरी ए सर्टिफिकेट वाली फिल्म बन चुकी है. इससे पहले सेंसर बोर्ड ने एक्टर की कमीने, उड़ता पंजाब, कबीर सिंह और ओ’रोमियो जैसी फिल्मों को भी ए सर्टिफिकेट दिया था. 

ये भी पढ़ें: 260 करोड़ कमा चुकी Horror फिल्म बनी नंबर 1, नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही ये 5 फिल्में

बता दें कि कॉकटेल 2 साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म ‘कॉकटेल’ का स्प्रिचुअल सीक्वल है. कॉकटेल 2 का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है. वहीं इसके प्रोड्यूसर दिनेश विजान, अंकुर गर्ग और लव रंजन हैं. जबकि इसकी कहानी इम्तियाज अली और साजिद अली ने मिलकर लिखी है.





Source link