बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद ममता ने बदली इंडिया गठबंधन की रणनीति, जानें अब आगे क्या होगा?

बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद ममता ने बदली इंडिया गठबंधन की रणनीति, जानें अब आगे क्या होगा?


पश्चिम बंगाल में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) चीफ ममता बनर्जी विपक्षी ‘इंडिया  गठबंधन को नए सिरे से मजबूत करने में जुट गई हैं.  ममता बनर्जी ने जून 2026 के पहले हफ्ते में इंडिया गठबंधन की बैठक का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने एसआईआर अभियान और चुनाव प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के आरोपों को दोहराते हुए दावा किया कि चुनाव प्रक्रिया से समझौता किया गया था.

ममता बनर्जी की हार और राजनीति में बदलाव

ममता बनर्जी पिछले 15 सालों से बीजेपी के कड़े मुकाबले के बावजूद बंगाल में लगातार चुनाव जीतती आ रही थीं. साल 2026 के इस चुनावी झटके के बाद अब वे अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को वापस पाने की कोशिश कर रही हैं. इसके लिए उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी से संपर्क साधा है और मदद मांगी है. हालांकि ये हैरान करने वाला भी कदम है क्योंकि बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान और उससे पहले भी राहुल गांधी और ममता बनर्जी खुलकर एक-दूसरे पर निशाना साधते रहे.

सपा-कांग्रेस का रिएक्शन

ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाने की बात तो कही है, लेकिन गठबंधन को बाकी दलों में इसे लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक जब इस बारे में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से बात की गई तो दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है. कांग्रेस के एक सूत्र ने कहा कि जून में इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है, लेकिन उन्हें इसके बारे में ज्यादा पता नहीं है. 

समाजवादी पार्टी को अगर ममता बनर्जी सीधे उनके प्रमुख अखिलेश यादव से बात करती हैं, तभी जून में किसी बैठक की संभावना बनेगी. सपा और कांग्रेस नेताओं के बयान से ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी ने यह बैठक बुलाने का फैसला अचानक लिया है इसलिए बाकी पार्टियों को इस पर विचार करने में समय लग रहा है.

इंडिया गठबंधन में अब आगे क्या?

इंडिया गठबंधन के भीतर अभी भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने बंगाल की एक रैली में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था, लेकिन हार के बाद वे ममता बनर्जी के साथ खड़े नजर आए और चुनाव आयोग पर हमलावर दिखे. राहुल गांधी का आरोप है कि चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिलकर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की, जिस वजह से टीएमसी की करीब 100 सीटें कम आई. इंडिया गठबंधन के भीतर ये अनबन सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं है, बल्कि तमिलनाडु में भी कांग्रेस और डीएमके (DMK) का रिश्ता टूट चुका है. वहीं कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) का साथ दिया. 

ये भी पढ़ें : Chief Electoral Officer of WB: नीलम मीणा बनीं पश्चिम बंगाल की नई चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर,मनोज कुमार अग्रवाल की लेंगी जगह



Source link