Healthy Skin Tips: सुबह की ताजी हवा, ओस से भीगी हरी घास और नंगे पैरों का हल्का-हल्का स्पर्श… ये सिर्फ सुकून देने वाला एहसास नहीं है, बल्कि ये आपकी स्कीन के लिए भी किसी नेचुरल थेरेपी से कम नहीं मानी जाती. आजकल लोग चमकती त्वचा पाने के लिए महंगे मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार असली ग्लो हमारे आसपास की छोटी-छोटी आदतों में ही छिपा होता है. ऐसी ही एक आदत है सुबह-सुबह नंगे पैर घास पर चलना. कहा जाता है कि अगर इसे रोजाना केवल आधा घंटा किया जाए, तो कुछ ही दिनों में चेहरे पर नेचुरल चमक दिखने लगती है.
अर्थिंग से बढ़ता है ब्लड सर्कुलेशन
दरअसल, सुबह की हरी घास पर नंगे पैर चलने को आयुर्वेद और नेचुरल हेल्थ थेरेपी में काफी फायदेमंद माना गया है. वही जब हमारे पैर सीधे धरती के संपर्क में आते हैं, तो शरीर को एक अलग तरह की शांति और ताजगी मिलती है. साथ ही आपको बता दें कि इसे अर्थिंग या ग्राउंडिंग भी कहा जाता है. माना जाता है कि इससे शरीर का तनाव कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. वही जब शरीर में रक्त प्रवाह सही रहता है, तो उसका असर चेहरे पर भी साफ नजर आने लगता है. इससे स्कीन ज्यादा फ्रेश और हेल्दी दिखती है.
यह भी पढ़ेंः क्या कमजोरी दूर करने के लिए कलेजी खाना है सही? खाने से पहले जान लें ये सच
तनाव कम होकर स्कीन पर दिखता है असर
सुबह के समय घास पर चलने से एक ओर बड़ा फायदा मिलता है, इससे शरीर का मानसिक तनाव भी कम होता है. साथ ही आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, मोबाइल और देर रात तक जागने की आदत का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है. जिसमें डल स्कीन, पिंपल्स और थकान से चेहरे की चमक छीन जाती है. ऐसे में सुबह की हल्की धूप और प्रकृति के बीच बिताया गया समय मन को शांत करता है. वही जब मन रिलैक्स रहता है, तो उसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है. कई लोग बताते हैं कि नियमित रूप से यह आदत अपनाने के बाद उनकी स्कीन पहले से ज्यादा साफ और ग्लोइंग दिखने लगी है.
आंखों और शरीर को भी मिलती है राहत
इसके अलावा, नंगे पैर घास पर चलने से आंखों को भी आराम मिलता है. पुराने समय में बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते थे कि सुबह ओस वाली घास पर चलना आंखों की रोशनी और शरीर की ऊर्जा के लिए अच्छा होता है. हालांकि यह कोई जादुई इलाज नहीं है, लेकिन सुबह की ताजी हवा, हल्की एक्सरसाइज और प्रकृति के करीब रहने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. यही वजह है कि लोग इसे हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा मानते हैं. अगर इसके साथ सही खानपान और भरपूर पानी पीने की आदत भी जोड़ ली जाए, तो स्कीन पर असर और जल्दी दिखाई देता है.
ध्यान रखें साफ और सुरक्षित जगह पर ही करें वॉक
ध्यान रखने वाली बात यह है कि घास साफ और सुरक्षित जगह की होनी चाहिए. जहां ज्यादा गंदगी या कीटनाशक का इस्तेमाल हो, वहां नंगे पैर चलने से बचना चाहिए. शुरुआत में रोज 15 से 20 मिनट चलना भी काफी है, फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाया जा सकता है. स्कीन की असली खूबसूरती सिर्फ मेकअप से नहीं, बल्कि शरीर और मन की अच्छी सेहत से आती है. ऐसे में सुबह का आधा घंटा अगर खुद के लिए निकाला जाए, तो शायद चेहरे पर वही नेचुरल चमक लौट सकती है, जिसे पाने के लिए लोग हजारों रुपये खर्च कर देते हैं.
यह भी पढ़ेंः एक दिन में कितना मीठा खाना है सही, जानिए कितने ग्राम शक्कर से शरीर को नहीं होता नुकसान?






