बांग्लादेश के खिलाफ खराब फील्डिंग से शर्मसार हुई टीम इंडिया, पावरप्ले में छोड़े इतने कैच

बांग्लादेश के खिलाफ खराब फील्डिंग से शर्मसार हुई टीम इंडिया, पावरप्ले में छोड़े इतने कैच


महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. टी20 में आमतौर पर बड़े-बड़े छक्के लगाने, गेंदबाजी में खूब सारे विकेट लेने के रिकॉर्ड बनते हैं, लेकिन टीम इंडिया ने कैच छोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पावरप्ले के भीतर भारतीय फील्डरों ने तीन कैच छोड़े. यह इस विश्व कप टूर्नामेंट में दूसरी बार किसी टीम ने पावरप्ले के भीतर 3 कैच छोड़े हैं और दोनों बार टीम इंडिया ने ऐसा किया है.

भारत ने छोड़े चार कैच

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भारत की ओर से पहला कैच तीसरे ओवर में छूटा. श्री चरणी गेंदबाजी कर रही थीं और ओवर की पांचवीं गेंद पर यास्तिका भाटिया ने जुवैरिया फिरदौस का कैच टपकाया. चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर जुवैरिया फिरदौस को एक बार फिर जीवनदान मिला और इस बार राधा यादव ने उनका कैच छोड़ा था. बताते चलें कि फिरदौस बांग्लादेश की टॉप स्कोरर रहीं, जिन्होंने 33 रन बनाए.

पारी के पांचवें ओवर में श्री चरणी गेंदबाजी करने आईं. इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर कैच के 2 चांस बने और दोनों बार नंदिनी शर्मा ने गलती कर दी. पावरप्ले के भीतर भारतीय टीम से चार कैच छूटे.

बन गया अनचाहा रिकॉर्ड

यह इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में दूसरी बार है जब किसी टीम ने पावरप्ले के भीतर तीन या उससे अधिक कैच छोड़े हैं. दोनों बार टीम इंडिया ने ऐसा किया है. पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय फील्डरों ने पहले 6 ओवर में तीन कैच टपकाए थे और अब बांग्लादेश के खिलाफ पावरप्ले में 4 कैच छोड़े हैं.

वहीं महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब किसी टीम ने पहले 6 ओवरों में चार कैच छोड़े हों. ऐसा करने वाली पहली टीम बांग्लादेश थी, जिसने इसी साल अप्रैल में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पहले 6 ओवरों के भीतर चार कैच छोड़े थे. वहीं भारत अब ऐसा करने वाला दूसरा देश बना है.

यह भी पढ़ें:

टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार

भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्यों बदली अपने जन्म की तारीख? जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य





Source link