बेंगलुरु की सड़कों पर हिंसा, व्यस्त सड़क पर कॉलेज छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से किया हमला, हुए

बेंगलुरु की सड़कों पर हिंसा, व्यस्त सड़क पर कॉलेज छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से किया हमला, हुए


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • घायल छात्र अस्पताल में, पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के राममूर्ति नगर इलाके मे रविवार (17 मई, 2026) को देर रात एक हिंसक झड़प की घटना सामने आई है, जिसमें एक 21 साल के कॉलेज छात्र पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर चाकू से बेरहमी से कई बार हमला किया है. इस पूरी घटना का वीडियो में एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो रहा है. इस घटना के सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल है.

यह पूरी घटना रविवार (17 मई) को तड़के करीब 3 बजे राममूर्ति नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंजारा लेआउट में हुई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मिथुन, भुवन और एक नाबालिग के तौर पर हुई, जबकि घायल युवक की पहचान धीरज के रूप में हुई है, जो बीबीए का छात्र है और पढ़ाई के साथ-साथ फ्लिपकार्ट में भी काम करता था.

हिंसक झड़प में धीरज के पीठ और जांघ पर चाकू से किए हमले

पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कथित तौर पर बाइक रास्ते में आने को लेकर हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. इसके बाद हिंसक झड़प के दौरान आरोपी मिथुन, भुवन और एक नाबालिग ने मिलकर 21 वर्षीय धीरज की पीठ और जांघ पर 5 से 6 बार चाकू से हमला कर दिया.

हमले के दौरान धीरज अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए सड़क पर ही हमला करते रहे. CCTV फुटेज में धीरज घायल होकर सड़क पर गिरता दिखाई देता है. सड़क पर गंभीर रूप से घायल धीरज को एक राहगीर ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि धीरज पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे और उसकी बाइक भी लेकर भाग निकले थे. बाद में बानसवाड़ी पुलिस स्टेशन ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढे़ंः ‘तेलंगाना में AIMIM विधायकों को गौ-हत्या की खुली छूट और हिंदुओं को…’, DGP को राजा सिंह का तीखा खत, दी चेतावनी



Source link