Suniel Shetty On Ranveer Singh: बॉलीवुड में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ से बड़े स्टार का टैग हासिल कर चुके रणवीर सिंह इन दिनों अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं. एक के बाद एक दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से वो सबसे आगे की कतार में आकर खड़े हो गए हैं. हालांकि इस सक्सेस के बीच वो ‘डॉन 3’ विवाद का हिस्सा बन गए थे और उन्हें बैन तक कर दिया गया था. इस दौरान कई सेलेब्स उनके समर्थन में उतरे थे. जबकि अब सुनील शेट्टी ने भी उनका बचाव करते हुए एक्टर की जमकर तारीफ की है.
‘किसी को ऐसा करने का हक नहीं है…’
बता दें कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर के डायरेक्शसन में बनने वाली फिल्म ‘डॉन 3’ साइन की थी, लेकिन बाद में वो इस फिल्म से दूर हो गए थे. इसके बाद फराह ने बताया था कि इसके चलते उनके प्रोडक्श हाउस को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा है. ये मामला फिर फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज़ (FWICE) के पास पहुंचा था और एक्टर को बैन कर दिया गया था. लेकिन, रणवीर के लीगल नोटिस भेजने के बाद उन पर लगा बैन हटा लिया गया था.
रणवीर सिंह के बैन होने के बाद कई सेलेब्स ने उनके समर्थन में बयान दिए थे और उनके बैन को गलत ठहराया था. अब सुनील शेट्टी ने भी ऐसा ही बयान दिया है. उन्होंने ‘द टाइम्स ग्रुप’ से बातचीत में कहा, ‘कोई भी किसी एक्टर या कला पर बैन नहीं लगा सकता. किसी को ऐसा करने का हक नहीं है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले को एक पल में खारिज कर देगा.’
दोनों साथ में कमाल कर सकते हैं
सुनील ने आगे रणवीर और फरहान दोनों की ही तारीफे करते हुए उन्हें समझदार बताया. एक्टर ने कहा, ‘फरहान और रणवीर दोनों ही बहुत समझदार हैं. सच कहूं तो, फरहान और रणवीर को जानने के नाते मुझे लगता है कि अगर वे साथ आएं, तो कमाल कर सकते हैं.’
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा संग कर ली गुपचुप शादी? मांग में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस की फोटो वायरल
सुनील ने की रणवीर की तारीफ
वहीं आगे रणवीर का बचाव करते हुए और उनकी फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन पर बात करते हुए सुनील ने कहा, ‘बैन लगाने वाले आप कौन होते हैं? यह समझने की कोशिश करें कि इस लड़के ने इंडस्ट्री को साढ़े तीन हजार करोड़ का रेवेन्यू दिया है. आप उसे बैन क्यों करना चाहेंगे? अगर आप ऐसी चीज़ पर बैन लगाते हैं जिसे लोग देखना चाहते हैं, तो असल में आप क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं?’






