इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से जीती. इसके तुरंत बाद इंग्लैंड से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कोच ब्रेंडन मैकुलम को छुट्टी कर दी है. हालांकि, यहां यह बात अहम है कि ब्रेंडन मैकुलम सिर्फ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच अब नहीं रहेंगे. सफेद गेंद के फॉर्मेट में यानी वनडे क्रिकेट और टी20 क्रिकेट में ब्रेंडन मैकुलम ही इंग्लैंड के हेड कोच रहेंगे.
न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज ब्रेंडन मैकुलम को करीब चार साल पहले इंग्लैंड ने टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया था. इंग्लैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम के मुख्य कोच के पद से हट जाएंगे, लेकिन वे इंग्लैंड पुरुष व्हाइट बॉल टीमों का नेतृत्व करना जारी रखेंगे. इसका मतलब है कि अब ब्रेंडन मैकुलम सिर्फ वनडे और टी20 टीम के हेड कोच रहेंगे.
Brendon McCullum will stand down as England Men’s Test Head Coach but continue to lead the England Men’s White Ball teams.
Click below for the full story:
— England Cricket (@englandcricket) July 12, 2026
ईसीबी का यह फैसला इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सामने आया है. मैकुलम ने स्वीकार किया कि टेस्ट टीम के मुख्य कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त होने से उन्हें निराशा हुई है. उनके बयान से यह भी संकेत मिला कि यह फैसला उनकी स्वेच्छा से पद छोड़ने के बजाय बोर्ड के निर्णय का रिजल्ट है.
ईसीबी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, “निश्चित रूप से मुझे आगे टेस्ट टीम के साथ नहीं जुड़े रहने का अफसोस है, लेकिन मैं बोर्ड के फैसले का सम्मान करता हूं. अब मेरा पूरा ध्यान सीमित ओवरों की टीमों पर रहेगा और मैं इंग्लैंड क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा. मैं टेस्ट टीम की सफलता की कामना करता हूं. ड्रेसिंग रूम में अपार प्रतिभा मौजूद है और यह खिलाड़ियों का बेहद खास ग्रुप है. मैं हमेशा इन खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा और उम्मीद करूंगा कि वे इसी तरह बेहतरीन क्रिकेट खेलते रहें. मुझे विश्वास है कि वे आगे भी देश को गौरवान्वित करेंगे.”
इंग्लैंड अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज में नए मुख्य कोच के साथ उतरेगा. हाल ही में इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि उसने भारत को टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 4-0 से करारी शिकस्त देकर दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम बनने का गौरव हासिल किया है.
यह भी पढ़ें-
चेतेश्वर पुजारा ने बताए इंग्लैंड में टीम इंडिया की हार के 3 मुख्य कारण, इन कमियों को दूर करना जरूरी






