मंगलवार को ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी, ‘धुरंधर 2’ का सिर्फ इतना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मंगलवार को ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी, ‘धुरंधर 2’ का सिर्फ इतना रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की फिल्में ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ थिएटर में धमाल मचा रही हैं. ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 34 दिन हो गए हैं और अब फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी देखने को मिल रही हैं. वहीं ‘भूत बंगला’ तो धमाल मचा रही है. आइए जानते हैं मंगलवार को किस फिल्म ने बाजी मारी है.

‘भूत बंगला’ का मंगलवार का कलेक्शन 

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को 9,054 शोज मिले और 19 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

भूत बंगला का डे वाइज कलेक्शन

फिल्म ने पेड प्रिव्यू में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ कमाए. दूसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़ का कलेक्शन किया है. तीसरे दिन फिल्म ने 23 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ कमाए.

‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

वहीं ‘धुरंधर 2’ की कमाई में अब कमी देखने को मिल रही है. फिल्म ने पांचवें मंगलवार को 1.62  करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म को 13 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 2761 शोज मिले.

ये भी पढ़ें- सनी देओल की फिल्म ‘लखन’ का बदला टाइटल, अब ‘परशुराम’ के नाम से होगी रिलीज: रिपोर्ट्स

बता दें कि भूत बंगला में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में तबु, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे स्टार्स अहम रोल में थे. फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है.

वहीं ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इसे आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वहीं संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे स्टार्स अहम रोल में दिखे. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज हुई. पहला पार्ट दिसंबर 2025 में आया था, जो कि ब्लॉकबस्टर हिट था. वहीं दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज हुई. दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट हुई हैं. धुरंधर ने 1300 करोड़ की कमाई की थी. वहीं धुरंधर अभी तक 1758 करोड़ कमा चुकी है.  

 



Source link