Gold Silver Price Today Live: आज 8 मई को देश में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कीमत में बढ़ोतरी और घरेलू स्तर पर डिमांड बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में उछाल आया है.
आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,53,000 से 1,53,800 रुपये के बीच चल रही है. 22 कैरेट सोने की कीमत भी प्रति 10 ग्राम 1,40,000-1,41,000 के बीच बनी हुई है. कुल मिलाकर कल के मुकाबले सोने की कीमत में 80 से 200 रुपये प्रति ग्राम का उछाल आया है.
शहरों के हिसाब से रेट
- दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,52,880 रुपये है.
- मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 1,52,680 रुपये है.
- चेन्नई में आज इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 1,53,840 रुपये है.
- वहीं, लखनऊ में कीमत प्रति 10 ग्राम 1,52,880 रुपये है.
चांदी की कीमत
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखी जा रही है. भारत में आज चांदी की कीमत प्रति ग्राम 275 रुपये और प्रति किलो 2,75,000 रुपये है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज कीमत 2,70,100 रुपये प्रति किलो है. नोएडा में कीमत 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. चेन्नई में कीमत 2,74,900 रुपये व लखनऊ और कानपुर में कीमत 2,70,100 रुपये प्रति किलो है.
क्यों बढ़ी आज सोने-चांदी की कीमत?
- मिडिल ईस्ट में टेंशन- ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के चलते सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की मांग में फिर तेजी देखी जा रही है, जिससे कीमतें भी बढ़ी हैं.
- केंद्रीय बैंकों की खरीदारी- भारत में RBI सहित दुनिया के दूसरे देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए तेजी से गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं. इस बीच, रिजर्व बैंक भी विदेशों में रखा अपना सोना वापस लेकर आ रहा है. बैंक ऑफ इंग्लैंड (BOE), बैंक ऑफ यूरोप (BOE) और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) के पास रखे भारत के गोल्ड रिजर्व में कमी आ रही है. साल 2023 से भारत अब तक 150.67 मीट्रिक टन सोना वापस ला चुका है.
- घरेलू बाजारों में डिमांड- देश में शादियों के सीजन में रिटेल स्तर पर गहनों की डिमांड अकसर बनी रहती है. भारत में सोने के गहनों के बिना शादी पूरी ही नहीं मानी जाती है. घरेलू स्तर पर मांग बढ़ेगी, तो कीमतों पर भी इसका असर दिखेगा.
ये भी पढ़ें:






