महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा हैं प्रेग्नेंट? पति फरमान का दावा, बोले- बाहर नहीं आ सकती

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा हैं प्रेग्नेंट? पति फरमान का दावा, बोले- बाहर नहीं आ सकती


 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान वायरल हुई मोनालिसा भोसले ने हाल ही में केरल मे मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान से शादी की थी. तब से मोनालिसा और फरमान सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं वायरल गर्ल के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी नाबालिग है और उसकी बहला-फुसलाकर गैर धर्म में शादी हुई हैं. जिसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने इस जोड़े को पेश होने के लिए नोटिस भेजा था. वहीं अब इस मामले में एक बड़ा मोड़ आया है.

वायरल गर्ल मोनालिसा हैं प्रेग्नेंट?
दरअसल मोनालिसा के पति फरमान ने पुलिस को बताया है कि वायरल गर्ल प्रेग्नेंट है और हेल्थ इश्यू के कारण पुलिस के सामने पेश नहीं हो सकती है. खबरों के मुताबिक, फरमान ने मध्य प्रदेश के खरगोन में एक महिला सब-इंस्पेक्टर को अपनी पत्नी की तबीयत के बारे में बताया और समझाया कि मोनालिसा की फिजिकल सिचुएशन के कारण उसकी फौरन पेशी पॉसिबल नहीं है. यह घटनाक्रम हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद हुआ है, जिसने कपल को 20 मई तक गिरफ्तारी से राहत दी थी. मोनालिसा के पति फरमान ने इन डॉक्यूमेंटेड मेडिकल ग्राउंड्स के आधार पर उनकी पेशी में देरी करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें:-लाल साड़ी, रानी हार, खुली जुल्फें और मांग में सिंदूर, नीता अंबानी ने अपने रॉयल अंदाज से ढाया कहर, तस्वीरें वायरल

केरल पुलिस ने मोनालिसा की उम्र की जांच की थी
यह विवाद सबसे पहले 11 मार्च को सामने आया, जब मोनालिसा ने तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन से मदद मांगी थी. उस समय, उसने कथित तौर पर आरोप लगाया कि उसके पिता उसकी इच्छा के खिलाफ उसे जबरन उसके होम टाउन में जबरन शादी के लिए वापस भेजने की कोशिश कर रहे थे और उसने फरमान के साथ रहने की इच्छा जताई थी.

इसके बाद, केरल पुलिस ने क्लियर किया था कि ऑफिशियल रिकॉर्ड से पुष्टि होती है कि घटना के समय मोनालिसा की उम्र 18 वर्ष और तीन महीने थी.इस कारण उसे अपनी मर्जी से जाने की अनुमति दी गई. केरल के अधिकारियों ने लगातार यह बात दोहराई है कि विवाह प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार के जाली डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया और स्थानीय पंचायत और पुलिस से संबंधित सभी प्रोसिजर का सख्ती से पालन किया गया.

 



Source link