Plant Nursery Business: आज के समय में हर कोई अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में थोड़ी हरियाली चाहता है. और यही वजह है कि नर्सरी या पौधों का बिजनेस काफी लुभावना हो गया है. लोग अब अपने घरों, बालकनियों और ऑफिस डेस्क को सजाने के लिए इंडोर और आउटडोर प्लांट्स पर काफी खर्च कर रहे हैं. अगर आप भी कम निवेश में किसी सॉलिड बिजनेस की तलाश में हैं.
तो मात्र 30000 रुपये की शुरुआती लागत से पौधों का काम शुरू करना एक बेहतरीन फैसला हो सकता है. इस काम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी डिमांड साल के बारह महीने बनी रहती है. सही प्लानिंग और थोड़े से क्रिएटिव माइंडसेट के साथ आप इस छोटे से निवेश को हर महीने 50000 रुपये तक की कमाई में बदल सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे किसान भाई इस बिजनेस से कमा सकते हैं.
इस तरह करें शुरूआत
नर्सरी बिजनेस शुरू करने के लिए आपको बहुत बड़ी जमीन की जरूरत नहीं है. आप अपनी छत या घर के एक छोटे से हिस्से से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं. सबसे पहले मार्केट की डिमांड को समझें आजकल स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, और एलोवेरा जैसे लो-मेंटेनेंस इंडोर प्लांट्स की काफी मांग है.
इसके अलावा, सीजनल फूलों और औषधीय पौधों जैसे तुलसी या गिलोय को भी अपने कलेक्शन में शामिल करें. पौधों को तैयार करने के लिए अच्छी क्वालिटी की मिट्टी, खाद और छोटे गमलों का इंतजाम करें. शुरुआत में आप स्थानीय थोक विक्रेताओं से छोटे पौधे लाकर उन्हें तैयार कर सकते हैं या फिर बीजों से अपनी खुद की वैरायटी उगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: डेयरी का बिजनेस करना है तो कौन-सी भैंस रहेगी बेस्ट, जानें कितना पैसा होना जरूरी?
कम लागत में ज्यादा मुनाफा
इस बिजनेस का गणित बहुत सीधा है. एक छोटा पौधा जो आपको 10 से 20 रुपये में मिलता है. उसे सही देखभाल और एक आकर्षक गमले के साथ आप 150 से 300 रुपये तक में आसानी से बेच सकते हैं. आपकी 30000 रुपये की लागत में खाद, बीज, मिट्टी और कुछ जरूरी टूल्स आ जाते हैं. अगर आप सीधे ग्राहकों को बेचने के साथ-साथ लोकल नर्सरी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी सप्लाई करते हैं.
तो आपकी कमाई की कोई लिमिट नहीं है. जैसे-जैसे आपका स्टॉक बढ़ेगा, आपकी लागत कम होती जाएगी और प्रॉफिट मार्जिन बढ़ता जाएगा. त्योहारों और शादियों के सीजन में गिफ्टिंग के लिए पौधों की डिमांड इसे और भी ज्यादा प्रॉफिटेबल बना देती है.
ऐसे करें मार्केटिंग
आज के डिजिटल दौर में सिर्फ दुकान खोलकर बैठने से काम नहीं चलेगा. आपको थोड़ा स्मार्ट बनना होगा. अपने पौधों की अच्छी तस्वीरें खींचकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डालें और लोकल ग्रुप्स में शेयर करें. Plant Parenting या पौधों की देखभाल के टिप्स शेयर करके आप एक भरोसेमंद कम्युनिटी बना सकते हैं.
इसके अलावा होम डिलीवरी की सुविधा देना आपके बिजनेस को दूसरों से अलग खड़ा करेगा. आप कॉर्पोरेट ऑफिस या कैफे के साथ टाइ-अप कर सकते हैं. जहां रेगुलर बेसिस पर पौधों की जरूरत होती है. अगर आप क्वालिटी और प्रेजेंटेशन पर ध्यान देंगे. तो 50000 रुपये महीने की कमाई आसानी से हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: घर के किचन गार्डन में कैसे उगाएं अदरक? चाय से लेकर देसी दवा की नहीं रहेगी कमी






