मात्र 50000 लगाकर शुरू कर सकते हैं ‘बटेर’ पालन, अंडे से लेकर मीट तक की होती है खूब डिमांड

मात्र 50000 लगाकर शुरू कर सकते हैं ‘बटेर’ पालन, अंडे से लेकर मीट तक की होती है खूब डिमांड


Quail Farming Tips: आजकल कई किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन और पक्षी पालन से भी अपनी कमाई बढ़ा रहे हैं. इनमें बटेर पालन (Quail Farming) तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसे कम जगह, कम खर्च और कम समय में शुरू किया जा सकता है. करीब 50 हजार रुपये लगाकर इसकी शुरुआत की जा सकती है. बटेर एक छोटा पक्षी है, लेकिन इसकी बाजार में अच्छी मांग रहती है.

इसके अंडे और मांस दोनों ही हेल्दी माने जाते हैं, इसलिए होटल, ढाबों, नॉनवेज रेस्टोरेंट और बाजारों में इसकी बिक्री लगातार होती है. इसे सही तरीके से पालन करने पर किसान हर 35 से 40 दिन में अच्छी कमाई कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि मात्र 50000 लगाकर बटेर पालन कैसे शुरू कर सकते हैं, इसमें कितना खर्च आता है और इससे कितनी कमाई हो सकती है. 

क्यों बढ़ रही है बटेर पालन की मांग?

बटेर का मांस और अंडा दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं. इसमें प्रोटीन, आयरन, फास्फोरस, अमीनो अम्ल, विटामिन, फैट और जरूरी सॉल्ट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. बटेर का मांस टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी माना जाता है. वहीं इसके अंडों में भी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे इसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है. 

मात्र 50000 लगाकर बटेर पालन कैसे शुरू कर सकते हैं

मात्र 50,000 लगाकर बटेर पालन शुरू करने के लिए आपको बहुत बड़ी जमीन की जरूरत नहीं होती है. इसे घर के पीछे, खाली कमरे, छोटे फार्म या शेड में भी आसानी से शुरू किया जा सकता है. करीब 10 बाय 10 फीट के शेड में लगभग 500 बटेर आराम से पाले जा सकते हैं. पालन के लिए मुख्य रूप से पिंजरा या केज सिस्टम, दाना और पानी की ट्रे, ब्रूडर रूम साथ ही ड्रिप सिस्टम की जरूरत होती है. इसके लिए करीब 20,000 में लगभग 3,000 बटेर के चूजे खरीदे जा सकते हैं, जबकि बाकी पैसों से पिंजरे, पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी सामान तैयार किया जा सकता है.बटेरों को हेल्दी खाना और साफ पानी देने पर 35 से 40 दिन में बिक्री के लिए तैयार हो जाते हैं और 42 से 45 दिन में अंडे देना शुरू कर देते हैं. इसके बाद किसान बटेर के अंडे और मीट दोनों को होटल, ढाबों, नॉनवेज दुकानों या बाजार में बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. 

बटेर पालन कैसे करें?

बटेर पालन मुख्य रूप से दो तरीकों से किया जाता है. जिसमें पहला तरीका लीटर सिस्टम है, इस सिस्टम में बटेरों को जमीन पर रखा जाता है. वहीं दूसरा तरीका केज सिस्टम है. इसमें जालीदार छोटे-छोटे खाने बनाए जाते हैं, जिनमें एक हिस्से में 15 से 20 बटेर रखे जाते हैं. इस सिस्टम में दाना और पानी की व्यवस्था पहले से रहती है, जिससे पक्षियों की देखभाल आसान हो जाती है और अंडे भी आसानी से इकट्ठे किए जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें – Cashew Cultivation Tips: अपने फार्म हाउस पर भी कर सकते हैं काजू की खेती, देखते ही देखते बन जाएंगे लखपति

कितना आएगा खर्च?

अगर आप छोटे स्तर पर शुरुआत करते हैं, तो करीब 500 चूजों के लिए 5 से 6 हजार रुपये खर्च होंगे. वहीं दाना, दवा और पिंजरे सहित कुल खर्च लगभग 25 हजार से 30 हजार रुपये तक आ सकता है. अगर आप बड़े स्तर पर 3 हजार चूजों से शुरुआत की जाए, तो करीब 20 हजार रुपये चूजों पर और लगभग 30 हजार रुपये दाने पर खर्च होता है. इस तरह करीब 50 हजार रुपये में यह कारोबार शुरू किया जा सकता है. 

कितनी हो सकती है कमाई?

बटेर लगभग 35 से 40 दिन में तैयार हो जाते हैं. वहीं 42 से 45 दिन के बीच अंडे देना शुरू कर देते हैं. एक बटेर सालभर में लगभग 280 से 300 अंडे दे सकता है. जानकारी के अनुसार, 3 हजार बटेर तैयार होने के बाद लगभग 1.5 लाख रुपये तक की बिक्री हो सकती है. अगर साल में 4 से 5 बार नए चूजे लाकर पालन किया जाए, तो सालाना 7 से 8 लाख रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकता है.वहीं छोटे स्तर पर 500 बटेरों से रोज करीब 400 अंडे मिल सकते हैं. अंडों और मांस की बिक्री से खर्च निकालने के बाद हर महीने लगभग 40 हजार से 50 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें – Bay Leaves Farming Tips : कम लागत में ज्यादा फायदा देगी तेज पत्ता की खेती, जान लें तरीका



Source link