मोगेनरी थैरेपी कैसे करती है काम, भारतीयों को कितना मिलेगा फायदा?

मोगेनरी थैरेपी कैसे करती है काम, भारतीयों को कितना मिलेगा फायदा?


आज के समय में आंखों से जुड़ी बीमारियां लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही हैं. कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनमें धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कम होने लगती है और एक समय के बाद मरीज की देखने की क्षमता काफी प्रभावित हो जाती है. ऐसी ही एक बीमारी है Retinitis Pigmentosa, जिसमें आंखों के रेटिना की प्रकाश पहचानने वाली कोशिकाएं धीरे-धीरे खराब होने लगती हैं. इस बीमारी का गंभीर रूप व्यक्ति को अंधेपन की स्थिति तक पहुंचा सकता है.

लेकिन अब ऐसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए वैज्ञानिकों ने एक नई जीन थेरेपी विकसित की है, जिसका नाम MOGENRY है. हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इस तकनीक से कुछ मरीजों की देखने की क्षमता में सुधार देखा गया है. भारत के लिए भी यह खबर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां इस बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या काफी अधिक बताई जाती है.

क्या है MOGENRY थेरेपी?

MOGENRY एक तरह की Optogenetic Gene Therapy है. इसे अमेरिका की कंपनी Nanoscope Therapeutics ने विकसित किया है. इसका उद्देश्य Retinitis Pigmentosa से प्रभावित उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी आंखों की प्रकाश पहचानने वाली कोशिकाएं यानी Photoreceptors खराब हो चुकी हैं.  आमतौर पर जीन थेरेपी में बीमारी पैदा करने वाले खराब जीन को ठीक करने या उसके स्थान पर सही जीन पहुंचाने की कोशिश की जाती है. लेकिन MOGENRY का तरीका थोड़ा अलग है. यह आंखों में मौजूद ऐसी कोशिकाओं को प्रकाश के प्रति संवेदनशील बनाने की कोशिश करती है, जो बीमारी के बावजूद अभी जीवित हैं. इस तरह यह खराब हो चुके Photoreceptors की जगह दूसरी कोशिकाओं को काम करने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: Speech Therapy for Kids: 5 साल में भी बच्चा बोल नहीं रहा, बीमारी नहीं ये हो सकती है दिक्कत?

ऐसे काम करती है यह थेरेपी

इस तकनीक में आंख के अंदर एक खास तरह का प्रकाश-संवेदनशील जीन पहुंचाया जाता है. इसके लिए सुरक्षित माने जाने वाले वायरस को माध्यम बनाया जाता है, जो इस जीन को रेटिना की बची हुई कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है. इसके बाद रेटिना की कुछ कोशिकाएं प्रकाश को पहचानने में सक्षम हो सकती हैं. सामान्य तौर पर Photoreceptors प्रकाश को इलेक्ट्रिकल सिग्नल में बदलते हैं, जिन्हें दिमाग समझकर देखने की प्रक्रिया पूरी करता है. लेकिन Retinitis Pigmentosa में ये कोशिकाएं खराब होने लगती हैं. MOGENRY में इस्तेमाल होने वाली ऑप्टोजेनेटिक तकनीक का उद्देश्य बची हुई रेटिनल कोशिकाओं को प्रकाश के प्रति संवेदनशील बनाना है, ताकि वे दिमाग तक विजुअल सिग्नल पहुंचाने में मदद कर सकें. यह एक बार आंख में इंजेक्शन के जरिए दी जाने वाली थेरेपी है.

भारत में लोगों को मिल सकता है फायदा

इस थेरेपी को लेकर भारत में इसलिए भी उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि Retinitis Pigmentosa के मामले यहां काफी संख्या में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में करीब हर 4,000 में से एक व्यक्ति इस बीमारी से प्रभावित है, जबकि भारत में यह आंकड़ा हर 1,000 लोगों में एक बताया गया है. इस अनुमान के आधार पर देश में 10 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी के साथ जी रहे हैं. ऐसे में अगर MOGENRY को जरूरी नियामकीय मंजूरी मिलती है और आगे के परीक्षणों में यह प्रभावी साबित होती है, तो भारतीय मरीजों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपचार विकल्प बन सकती है. खास बात यह है कि यह किसी एक विशेष खराब जीन को ठीक करने पर निर्भर नहीं करती. इसलिए अलग-अलग कारणों से होने वाले Retinitis Pigmentosa के मरीजों के लिए भी इसमें संभावना देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: Morning Diet: सुबह पेटभर नाश्ता करना चाहिए या नहीं, साइंस और आयुर्वेद क्या कहता है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link