यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एग्जाम डे गाइडलाइंस का पालन करना बेहद जरूरी है. हर साल कई अभ्यर्थी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से परेशानी का सामना करते हैं.ऐसे में परीक्षा वाले दिन समय, दस्तावेज, ड्रेस कोड और परीक्षा हॉल के नियमों को लेकर पूरी तैयारी होना जरूरी है. इस बार UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होगी और आयोग ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
देर से पहुंचना पड़ सकता है भारी
यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. जनरल स्टडीज पेपर सुबह 9:30 बजे शुरू होगा जबकि CSAT दोपहर 2:30 बजे से होगा. आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे के बाद परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को कम से कम 45 मिनट पहले सेंटर पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि बायोमेट्रिक जांच और फ्रिस्किंग की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके.
बिना इन डॉक्यूमेंट के नहीं मिलेगी एंट्री
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूपीएससी एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंट कॉपी और ओरिजिनल फोटो आईडी साथ ले जाना अनिवार्य होगा.आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज मान्य रहेगा. यदि एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है तो दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखना जरूरी होगा. आयोग ने साफ कहा है कि फोटो कॉपी या डिजिटल आईडी स्वीकार नहीं की जाएगी.
मोबाइल और स्मार्टवॉच ले जाना बन सकता है मुसीबत
यूपीएससी परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. मोबाइल फोन स्विच ऑफ होने पर भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा किताबें, नोट्स, बैग और कैलकुलेटर भी परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकेंगे. किसी प्रतिबंधित वस्तु के साथ पकड़े जाने पर उम्मीदवार को परीक्षा से बाहर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – कानून की पढ़ाई में बड़ा बदलाव, अब लॉ कॉलेजों में पढ़ाई जाएगी BNS और फोरेंसिक इन्वेस्टीगेशन
OMR शीट भरते समय बिल्कुल न करें ये गलती
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में OMR शीट सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. उम्मीदवारों को केवल ब्लैक बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करना होगा. रोल नंबर और बुकलेट सीरीज भरते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलत जानकारी भरने पर कॉपी चेक नहीं की जाएगी. व्हाइटनर, पेंसिल या करेक्शन फ्लूइड का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
परीक्षा के दिन सिंपल और आरामदायक कपड़े पहनें
हालांकि यूपीएससी ने कोई आधिकारिक ड्रेस कोड जारी नहीं किया है, लेकिन उम्मीदवारों को हल्के और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.भारी ज्वेलरी, बड़े पॉकेट वाले कपड़े और मोटे सोल वाले जूते पहनने से बचना चाहिए क्योंकि सिक्योरिटी चेकिंग में ज्यादा समय लग सकता है.साधारण कपड़े पहनने से एंट्री प्रक्रिया आसान रहती है.
क्या-क्या ले जा सकते हैं?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI






