‘राजा शिवाजी’ के आगे रेंगती दिख रही ‘पैट्रियट’, धुरंधर 2 अब भी मजबूत, जानिए कलेक्शन

‘राजा शिवाजी’ के आगे रेंगती दिख रही ‘पैट्रियट’, धुरंधर 2 अब भी मजबूत, जानिए कलेक्शन


Box Office Live:  शुक्रवार को सिनेमाघरों में दादी की शादी और कृष्णावतारम जैसी कई नई फिल्मों ने दस्तक दी. वहीं कुछ हफ्ते पुरानी द राजा शिवाजी और भूत बंगला भी थिएटर में चल रही है. ऐसे में इन फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है. चलिए यहां जानते है फ्राइडे को कौन सी फिल्म कितना कलेक्शन कर रही है. 

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस डे 8 (Daadi Ki Shaadi BO Day 8 Live)

 रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है और इसने इस दौरान 52.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. वहीं रिलीज के 8वें दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक राजा शिवाजी ने रात 10.30 बजे तक 3.20 करोड़ कमा लिए हैं.

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 8 3.20 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 17.1%
कुल कलेक्शन 55.85 करोड़ रुपये  

पैट्रियट बॉक्स ऑफिस डे 8 (Patriot BO Day 8 Live)
मोहनलाल और ममूटी जैसे दिग्गज सितारों की फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसकी ओपनिंग अच्छी रही थी लेकिन पहले हफ्ते में इसने निराश किया. इसकी पहले वीक की कमाई 26.98 करोड़ रुपये रही. वहीं फिल्म के 8वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक पैट्रियट ने रात 10.30 बजे तक 0.67 करोड़ कमाए हैं.

पैट्रियट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 8 0.67 करोड़ (रात 9 बजे तक) 14.0%
कुल कलेक्शन 27.65 करोड़ रुपये  

ये भी पढ़ें:-आ गई ‘जना नायकन’ की रिलीज डेट! इस खास दिन पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है थलपति विजय की फिल्म

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस डे 22 (Bhooth Bangla BO Day 22 Live)
अक्षय कुमार की भूत बंगला ने सिनेमाघरो में तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं और इसने अपनी रिलीज के 21 दिनों में भारत में 150 करोड़ की नेट कमाई की है. वहीं फिल्म के 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 1.75 करोड़ कमा लिए हैं.

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 22 1.75 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 10.0%
कुल कलेक्शन 151.75 करोड़ रुपये  

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस डे 51 (Dhurandhar 2 BO Day 51 Live)
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं इस दौरान इसने बॉक्स ऑफिस को लूट लिया है. वहीं सात हफ्ते पूरे करने के बाद भी ये थमने के मूड में नहीं है. फिल्म के 51वें दिन यानी 8वें फ्राइडे के कलेक्शन की बात करें तो रात 10.30 बजे तक धुरंधर 2 ने 0.42 करोड़ कमाए हैं.

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 51 0.42 करोड़ (रात 10.30 बजे तक) 16.4%
कुल कलेक्शन 1,141.09 करोड़ रुपये  

नोट- बॉक्स ऑफिस के सभी आंकड़े सैकनिक से लिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:-Patriot BO Day 7: भारत में ‘पैट्रियट’ का बुरा हाल, सातवें दिन लाखों में सिमटी कमाई, लेकिन वर्ल्डवाइड छाप रही नोट, जानें- कलेक्शन



Source link