रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना

रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना


रोहित शर्मा का करियर अनिश्चितताओं में घिरा है. चर्चा जोरों पर है कि रोहित 19 जुलाई को लॉर्ड्स वनडे के बाद अपने करियर पर विराम लगा सकते हैं. इन्हीं अटकलों के बीच पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स से तीखे सवाल पूछे हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली को ऐसा महसूस करवाने का प्रयास कर रहे हैं कि अब उनकी टीम में जरूरत नहीं है.

सेलेक्टर्स पर साधा निशाना

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “यशस्वी जायसवाल अच्छा करते रहे हैं और अपने मौके के इंतजार में हैं. मगर आप एक सेलेक्टर, कोच या उस व्यक्ति के नजरिए से देखें, आपने अगर पहले ही दिमाग में सोच लिया है कि ये खिलाड़ी 2027 वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे, तो उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तुरंत बाद यह बता देना चाहिए था.”

अश्विन ने अपना उदाहरण देकर बताया कि बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम इंडिया ने अच्छा किया था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम अच्छा नहीं कर पाई. अश्विन ने कहा कि वे खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी खुद लेते हैं. अश्विन ने आगे कहा कि जब टीम ऑस्ट्रेलिया गई तो उन्हें ऐसा लगा कि मैनेजमेंट उन्हें टीम में नहीं रखना चाहता है.

रोहित की जरूरत नहीं…

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक खराब सीरीज तो हर कोई डिजर्व करता है. दिग्गज स्पिनर ने तीखे शब्दों में कहा कि किसी खिलाड़ी को ऐसा महसूस करवाया जाए कि अब उसकी टीम में जरूरत नहीं है, तो जाहिर तौर पर उसका प्रदर्शन प्रभावित होगा.

अश्विन ने कहा, “अगर उनमें से किसी को भी ऐसा लगा कि अब मैनेजमेंट को उनकी जरूरत नहीं है, तो 2 चीजें होंगी. पहला ये कि वो अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाएंगे और दूसरा यह कि वो टीम के साथ रहते हुए भी ऐसे दिखेंगे जैसे उनका आत्मविश्वास गिर गया हो.”

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट के सबसे ‘महान ऑलराउंडर’ का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला



Source link