वंदे भारत के बाद अब पटरी पर सरपट दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! जानें कब तक ले सकेंगे सफर का मजा?

वंदे भारत के बाद अब पटरी पर सरपट दौड़ेगी बुलेट ट्रेन! जानें कब तक ले सकेंगे सफर का मजा?


India’s First Bullet Train: भारत रेल टेक्नोलॉजी के मामले में नए-नए मुकाम हासिल करते जा रहा है. इस क्रम में एक और नई उपलब्धि भारत अपने नाम करने जा रहा है. दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में BEML के ‘आदित्य प्लांट’ का उद्घाटन किया और इसके साथ ही भारत की पहली बुलेट ट्रेन B-28 का निर्माण कार्य शुरू हो गया है.

2024 में BEML को मिला था कॉन्ट्रैक्ट

इस प्लांट में 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम दो हाई-स्पीड ट्रेनसेट तैयार किए जाएंगे, जिनमें से पहला ट्रेनसेट मार्च 2027 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है. यह उपलब्धि अक्टूबर 2024 में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा BEML को डिजाइन, निर्माण और कमीशनिंग के लिए दिए गए अनुबंध के बाद हासिल हुई है. उम्मीद है कि इस ट्रेन को अगस्त 2027 तक चालू कर दिया जाए. 

बुलेट ट्रेन को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई और BEML दोनों साथ में मिलकर डिजाइन करेंगे. अक्टूबर 2024 में BEML को दो हाई-स्पीड ट्रेनसेट के डिजाइन और निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था. इसे बनाने में लगभग 866.87 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है. 

शुरुआत में इस ट्रेन को सूरत और वापी के बीच 97 किलोमीटर लंबे रूट पर चलाने का प्लान है, जो मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का हिस्सा है. 2027 की पहली तिमाही (मार्च-अप्रैल के बीच) तक इस ट्रेन के रोल आउट होने की संभावना है, जिसके बाद ट्रायल शुरू होगा.  

ट्रेन की क्या है खासियत? 

  • इसमें फुल एसी चेयर-कार कोच होंगे.
  • ट्रेन में लगीं कुर्सियां 360 डिग्री घूमने और झुकने वाली होंगी. इसमें ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम और वर्ल्ड क्लास फेसिलिटीज दी जाएंगी.
  • हाई-स्पीड ट्रेन टेक्नोलॉजी में जापान जैसे देशों पर निर्भरता कम करने और भारत को इस ओर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है.

ये भी पढ़ें:

बाप रे बाप! इस बैंक में फंसे हैं ग्राहकों के 800 करोड़ रुपये, कहीं आपका भी तो नहीं है अकाउंट‌?





Source link