दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना को ‘शक्तिमान’ के लिए जाना जाता है. उनका ये शो जबरदस्त हिट हुआ था. अब इस पर फिल्म बनाने को लेकर चर्चा है. खबरें थीं कि रणवीर सिंह ये रोल करना चाहते थे. हालांकि, मुकेश खन्ना ने इसके लिए मना कर दिया था. अब शो शक्तिमान में किलविश का रोल निभाने वाले दिग्गज एक्टर सुरेंद्र पाल ने इस पर रिएक्ट किया है.
ये भी पढ़ें- Netflix और Hotstar का बड़ा धमाका, दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों की OTT रिलीज डेट कंफर्म
सुरेंद्र पाल ने सिद्धार्थ कन के इंटरव्यू में कहा कि रणवीर सिंह इस रोल के लिए आइडियल च्वॉइस हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह इस रोल के लिए बुरी च्वॉइस नहीं हैं और मुकेश खन्ना को इसके बारे में दोबारा सोचना चाहिए.
‘रणवीर सिंह शक्तिमान के लिए खराब च्वॉइस नहीं’
सुरेंद्र पाल ने कहा, ‘शक्तिमान के लिए मुकेश खन्ना बेस्ट जज हैं. ये उनकी क्रिएशन है. वो इस कैरेक्टर के लिए अच्छा ही चाहेंगे. उन्होंने इसे अपने बच्चे की तरह ट्रीट किया है. इसी कारण से वो इसके साथ समझौता नहीं करेंगे. वो बहुत जिद्दी हैं. लेकिन रणवीर सिंह बुरी च्वॉइस नहीं है. मुझे वो पसंद हैं. धुरंधर देखने के बाद तो मैं और बड़ा फैन हो गया हूं. मुझे लगता है कि वो इस रोल के लिए आइडियल च्वॉइस हो सकते हैं. मुझे लगता है कि मुकेश जी को इसके बारे में दोबारा सोचना चाहिए.’
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: ‘कॉकटेल 2’ से हैट्रिक लगाएंगी कृति सेनन, डबल डिजिट में होगी ओपनिंग?
मुकेश खन्ना ने क्या कहा था?
बता दें कि मुकेश खन्ना ने हाल ही में जूम टीवी से बातचीत में कहा था, ‘रणवीर सिंह शानदार एक्टर हैं. वो धुरंधर कर सकते हैं. वो गली बॉय कर सकते हैं, खिलजी कर सकते हैं लेकिन शक्तिमान के लिए आपको सिर्फ एक्टर ही नहीं एक फेस की भी जरुरत होती है. जैसे पृथ्वीराज चौहान के रोल के लिए आपको पृथ्वीराज चौहान लगना पड़ेगा. जो कि अक्षय कुमार बिल्कुल नहीं लग रहे थे. जब मैं हिस्टोरिकल कैरेक्टर करता था तो कॉस्ट्यूम चेंज करने में डेढ़ घंटा लगता था.’
वहीं हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा था, ‘रणवीर के चेहरे पर निगेटिविटी है. वो किलविश के रोल के लिए परफेक्ट होंगे. लेकिन शक्तिमान के लिए नहीं. पॉजिटिविटी नहीं है उनके चेहरे पर.’






