शोएब अख्तर के भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचा लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्ला, वीडियो हो रहा वायरल

शोएब अख्तर के भाई के अंतिम संस्कार में पहुंचा लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्ला, वीडियो हो रहा वायरल


पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के भाई के अंतिम संस्कार में लश्कर के आतंकवादी और डिप्टी चीफ शामिल हुए. इसका वीडियो फुटेज भी सामने आया है. आतंकी का नाम सैफुल्ला कसूरी है. यह लगातार भारत विरोधी बयानबाजी करता रहा है. अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं, कि क्या पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के इन लोगों के इतने गहरे कनेक्शन होते हैं. 

24 जून को हो गया था शोएब के भाई शाहिद का निधन 

दरअसल, इस्लामाबाद के पाकिस्तान में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई का अंतिम संस्कार हो गया. ‘द स्टेटमैन’ की खबर के मुताबिक इसमें लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी भी शामिल थे. इनमें एलईटी का चीफ सैफुल्ला कसूरी भी शामिल था. शोएब के बड़े भाई शाहिद अख्तर का 24 जून को निधन हो गया था. इसी दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एलईटी के कई नेता शामिल हुए. 

यह भी पढ़ें: ‘फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव

भारत के बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहा इनका नाम

इन आतंकियों का नाम 26/11 मुंबई हमलों और पहलगाम नरसंहार जैसे खतरनाक आंतकवादी हमलों में शामिल रहा है. यह सभी इस्लामाबाद के H-8 कब्रिस्तान में शाहिद के अंतिम संस्कार में दिखे. कसूरी के अलावा एलईटी के राजनीतिक विंग पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के अध्यक्ष इनाम उर रहमान भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए. 

कौन है सैफुल्ला कसूरी? 
भारत के किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में सैफुल्ला कसूरी की मौजूदगी चिंता का विषय बनी हुई है. लश्कर का यह डिप्टी चीफ अपने भारत विरोधी बयानों को लिए जाना जाता है. पहलगाम हमले के बाद उसके कई भड़काऊ भाषण भी प्रसारित हुए थे. इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदुर चलाया था. इस कार्रवाई में कई आतंकी कैंप नष्ट हो गए थे. रावलपिंडी से सुक्कुर तक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था. इस हमले से कई आतंकी संगठन सकते में आ गए थे. 

महाराष्ट्र में पेपर लीक के चलते TET परीक्षा स्थगित, भिवंडी पुलिस ने हिरासत में लिए 3 आरोपी





Source link