मुकेश कुमार भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं, जबकि आकाश दीप भारत के लिए टेस्ट में खेल चुके हैं. बिहार सरकार ने दोनों को पुलिस उपाधीक्षक यानि डिप्टी सुपरइंटेंडेट बनाया गया है. इसकी जानकारी क्रिकेटर आकाश दीप ने अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए दी. इस खबर पर फैंस उन्हें बधाई देने लगे तो दूसरी तरफ उन्हें जमकर ट्रोलिंग भी किया जाने लगा.
आकाश दीप ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पॉट करते हुए इसकी जानकारी दी ओर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ की. उन्होंने लिखा, “अभिभूत हूं, विभोर हूं. बिहार सरकार द्वारा आज मुझे और मेरे साथी क्रिकेटर मुकेश को पुलिस उपाधीक्षक पद हेतु अनुशंसित किए जाने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री अग्रज श्री सम्राट चौधरी एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी को कोटिशः धन्यवाद. आपकी खेल को प्रोत्साहन और खिलाड़ियों को सम्मान देने की नीति युवाओं को खेल में चमकने को प्रेरित करेंगी. जय भारत, जय बिहार.”
ट्रोल क्यों हुए क्रिकेटर्स
स्पोर्ट्स कोटे से DSP की नौकरी पाने वाले मुकेश कुमार ओर आकाश दीप सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे. कई यूजर्स को ये पसंद नहीं आया. एक यूजर ने लिखा कि ‘आप अच्छा कमा लेते हैं, फिर नौकरी भी आपको मिल जाएगी तो बेरोजगार कहां जाएंगे.’ कई लोगों का मानना है कि आकाश ओर मुकेश मौजूदा समय में टीम का हिस्सा नहीं हैं और भारत के लिए उनका योगदान भी उतना नहीं है.
यह भी पढ़ें- भारतीय लड़की पर आया इंग्लैंड के जैकब बेथेल का दिल, जानें गर्लफ्रेंड के बारे में सबकुछ; वायरल हैं तस्वीरें
आकाश दीप और मुकेश कुमार मौजदा टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. मुकेश ने भारत के लिए 3 टेस्ट, 6 वनडे और 17 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच करीब 2 साल पहले जुलाई, 2024 में खेला था.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर लगाई हैट्रिक, तीसरे वनडे में दिखा गजब नजारा; रच दिया इतिहास
आकाश दीप की बात करें तो उन्होंने पिछले साल अगस्त में आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. उन्होंने भारत के लिए 10 टेस्ट खेले हैं, जिनकी 18 पारियों में उन्होंने 28 विकेट लिए हैं.






